कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में फिर शुक्रवार को बाघ और तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में डर का माहौल।

Date:

कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में फिर शुक्रवार को बाघ और तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में डर का माहौल।

 

बाघ के हमले में एक महिला ने अपना हाथ गवा दिया वही चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर घाव के निशान।

 

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर, दोनों घटनाएं मुर्तिहा रेंज की है।

 

 

मिहीपुरवा। कतर्नियाघाट के जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े बाघ और तेंदुओ के हमले से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हो रहे हैं और वन्यजीवों से बचाने की गुहार लगा रहे है। शुक्रवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा वन रेंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी घटही के सुरजीपुरवा तथा इसी रेंज के ग्राम बोझिया के मजरा परसपुर में हुए वन्यजीवों के हमले ने दहसत का माहौल गहरा दिया है ।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे ग्राम सेमरी घटही के सुरजीपुरवा निवासिनी शांति देवी 40 वर्ष जंगल के किनारे अपने खेत गई थी। जहां पर जंगल से आये बाघ ने हमला कर घसीटता हुआ जंगल में लेकर चला गया ग्रामीण शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े तो वहीं जंगल में नर्सरी के लिए ट्रैक्टर लगे थे। जब ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज़ सुनी तो ट्रैक्टर लेकर उधर चल दिया। जिस पर बाघ महिला को छोड़ जंगल के दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान बाघ ने महिला का हाथ पूरी तरह चबा गया और सिर पर गम्भीर घाव हो गए। घायल महिला को ग्रामीण उठाकर घर लाये। जिसके बाद वन विभाग को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर ले गये। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है सीएचसी पंहुचे वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार ने घायल के परिजनों को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तो वहीं दूसरी घटना इसी रेंज के ग्राम बोझिया के मजरा परसपुर की हैं लगभग तीन बजे ग्राम मंझाव कालोनी निवासी लालू 17 वर्ष पुत्र सत्येन्द्र ट्रैक्टर के साथ मजदूरी करने परसपुर के एक खेत में पंहुचा। जहां पर खेत में पहले से मौजूद तेंदुए ने अचानक हमला कर दबोच लिया। जिस पर ट्रैक्टर चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर स्टार्ट कर तेज एक्सीलीटर दबाया।

जिससे तेंदुआ लालू को छोड़ जंगल की ओर भाग गया सूचना पर पंहुचे परिजन वन विभाग को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी मोतीपुर लेकर आये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों घटनाओं की वन टीम मौके पर पंहुचकर जांच कर रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी कतरनिया घाट ने बताया दोनों हमले तेंदुए के है।सेमरी घटही की घटना जंगल के अंदर की है महिला लकड़ी लेने गयी थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। दूसरा हमला भी तेदुंआ का ही है जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के छात्रों ने CBSE दसवीं में लहराया परचम

केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के विद्यार्थियों ने CBSE दसवीं...

तेंदुए ने जंगल छोड़ खेतों की तरफ किया रुख,,हमले मे चार घायल।

तेंदुए ने जंगल छोड़ खेतों की तरफ किया रुख,,हमले...