
मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से आगे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर के रूप से हुआ घायल, बाइक में भी लगी आग चालक झुलसा हुई मौत।
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमई गौढी गांव निवासी राजेश पुत्र रूप नारायन उम्र 35 वर्ष की भतीजी की शादी 21 अप्रैल को होनी सुनिश्चित हुई थी। गुरुवार को राजेश शादी का कार्ड बांटने पकरिया दीवान गया हुआ था।
शुक्रवार को वापसी के दौरान सुबह लगभग 6:30 बजे मोतीपुर थाना के नानपारा लखीमपुर हाईवे दीक्षित ढाबा से थोड़ा आगे एक सब्जी लदी सीएनजी ई रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और बाइक में आग लग गई।
टक्कर में बाइक चालक को गंभीर चोटे आई और बाइक पूरी तरह जल गई तथा बाइक चालक भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मोतीपुर लेकर आई। किंतु तब तक बाइक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वही ई रिक्शा चालक मौके से फरार है पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक राजेश की 20 फरवरी 2026 को ही धर्मपुर बेझा से शादी हुई थी। इस सड़क दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

