राजधानी लखनऊ के मटियारी चौराहा से ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा होने की वजह से चिनहट तिराहा वह कामता पर भीषण जाम लगती है क्योंकि ट्रैफिक के कुछ होमगार्ड द्वारा किया जाता है अवैध वसूली कथा कथित कुछ पत्रकार द्वारा वहां पर अवैध वसूली चने की वजह से बनी बड़ी वजह यह है यूपी की भाजपा सरकार जो खुद ट्रैफिक पर नहीं कर पा रही निगरानी जबकि चिनहट थाने की पुलिस हर रोज करती है कड़ी है मुसीबत का सामन क्यों नहीं समझ रही ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक पुलिस हाई कोर्ट की आदेश की कर रही है अभेलना राजधानी लखनऊ की यह परंपरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक पुलिस द्वारा?

Date:

लखनऊ में हाईकोर्ट के पास जाम की स्थिति हटाने के लिए ट्रैफिक और लखनऊ पुलिस एक्टिव है। कमता पर बैरिकेडिंग कर पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाले वाहनों को कमता के तीसरे अंडरपास से यूटर्न लेकर आना होगा।

चिनहट की ओर से जिन्हें लोहिया हॉस्पिटल या हाईकोर्ट आना है, वो जीएस लॉन या मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए जाएंगे। इस पूरी व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई हैं जिनसे लोग कन्फ्यूज हैं। पॉलिटेक्निक से आकर कमता से सीधे शहीद पथ नहीं जा सकते, इसके लिए आगे बढ़कर यूटर्न से आना होगा। इस व्यवस्था के चलते सोमवार को दिनभर वाहन रेंगते रहे। पॉलिटेक्निक से चिनहट तक 6 लेयर में लंबी कतारें लगी रहीं

शहीद पथ से कमता की ओर आ रहीं गाड़ियां काफी धीमे चलीं।
शहीद पथ से कमता की ओर आ रहीं गाड़ियां काफी धीमे चलीं।
यह सीन पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ आ रहे ट्रैफिक का है। ये गाड़ियां एकदम धीमे चलती रहीं।
यह सीन पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ आ रहे ट्रैफिक का है। ये गाड़ियां एकदम धीमे चलती रहीं।
डायवर्जन के चलते बड़ी गाड़ियां चिनहट से होते हुए जा रही हैं। इसके चलते रास्ता ब्लॉक हो गया।
डायवर्जन के चलते बड़ी गाड़ियां चिनहट से होते हुए जा रही हैं। इसके चलते रास्ता ब्लॉक हो गया।

इन रूटों पर लागू हुई व्यवस्था

1. चिनहट से पॉलिटेक्निक/हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाले सामान्य यातायात कमता तिराहा से बाएं विजयीपुर सर्विस रोड/विजयीपुर अंडरपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे व गोमतीनगर एवं आहिमामऊ जाने वाले सामान्य यातायात शहीद पथ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

2. पॉलिटेक्निक की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कमता तिराहा के तीसरे अंडरपास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की तरफ जा सकेंगे ।

3. पॉलिटेक्निक से हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाला सामान्य यातायात राइट टर्न फ्री डिवाइडर से होते हुए यू-टर्न कर हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल की तरफ जा सकेंगे।

4. बाराबंकी/अयोध्या/गोरखपुर की बसें अवध बस स्टैंड से निकलकर विजयीपुर अंडरपास कठौता, चिनहट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

5. चिनहट से हाईकोर्ट/लोहिया हास्पिटल /पालिटेक्निक चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात जीएस लान/मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।

ट्रैफिक का रूट प्लान।
ट्रैफिक का रूट प्लान।

ओवरब्रिज पर टू-वे हो ट्रैफिक संचालन

कमता तिराहे से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का संचालन वन-वे है। चिनहट की तरफ आने वाले वाहन ओवरब्रिज से गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज पर ट्रफिक संचालन टू-वे होने से कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड़ कम किया जा सकता है। मॉनीटरिंग के बाद डीसीपी रवीना त्यागी का आकलन है कि पॉलीटेक्निक की ओर से 40 फीसदी ट्रफिक कमता तिराहे से गुजरता है। जबकि चिनहट से पॉलीटेक्निक की 15 फीसदी ट्रैफिक आता है।

सौ मीटर दूरी तक नो पार्किंग और नो स्टॉप जोन हो घोषित

कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड के अलावा सवारी वाहन, डग्गमार वाहन और रोडवेज बसें पार्क रहती हैं। जिसकी वजह से तिराहा और आस-पास का मार्ग संकरा हो जाता है। तिराहे से सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी तक मार्ग नो पार्किंग जोन और नो स्टॉप जोन घोषित होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है।

कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। वाहन चालकों को आगह करने के लिए तिराहे पर यू-टर्न के बैनर लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर...