नानपारा लखीमपुर हाईवे गायघाट चौराहे पर भीषण सड़क हादसा

Date:

हाईवे पर जाइलों गाड़ी की ठोकर से ई रिक्शा के उडे चिथडे,, चालक की मौत,, आठ घायल, पांच रिफर दो की हालत गंभीर

बाक्स — मृतक सुनील कुमार ,,घायल – नेहा, अनीता, शिवम, सत्यम, फूला देवी मेडिकल कॉलेज रेफर,, नेहा ,अनीता की हालत गंभीर।

मिहीपुरवा। नानपारा लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट चौराहे के पास तेज रफ़्तार अनियंत्रित जाइलो वाहन ने सामने सवारी से भरे ई रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे ई रिक्शा के चीथड़े उड़ गये और ई रिक्शा में बैठी सवारियां सड़क पर जा गिरी मौके पर पंहुची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां पर ई रिक्शा चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर पांच लोगों की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है ।


मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी कुछ महिला बच्चे मटेरा रिस्तेदारी मे किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। शुक्रवार को ई रिक्शा में सभी वापस अपने अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर लगभग 11:30 बजे सवारियो से भरा ई रिक्शा जैसे ही गायघाट चौराहे पहुंचा। इसी दौरान नानपारा की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित जाइलो ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी।

जिससे ई रिक्शा चालक थाना नानपारा के मेहरबाननगर निवासी सुनील कुमार 40 वर्ष पुत्र पीतांबर मोतीपुर थाना क्षेत्र के मीरनपुरवा निवासी सपना वर्मा पत्नी राधेश्याम 35 वर्ष अर्जुन वर्मा पुत्र राम सिंह वर्मा 18 वर्ष शुभम् वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा 14 वर्ष नेहा पत्नी महेश वर्मा 25 वर्ष मुरवनपुरवा, सत्यम पुत्र राधेश्याम 12 वर्ष मीरनपुरवा फूला देवी 25 वर्ष चोर पुरवा, संजय वर्मा 12 अनीता गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान नेहा वर्मा तथा चार अन्य की गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। वहीं जाइलो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मोतीपुर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related