अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह, अमेठी की गौरीगंज सदर सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल की तस्वीर लगी है। तस्वीरों के सामने लिखा है- ना कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार। 2027 में होगी सबसे बड़ी हार।

मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने वाले नेताओं में सिर्फ मनोज पांडेय को ही कैबिनेट में जगह मिली। बाकी नेताओं को कोई पद या जिम्मेदारी नहीं मिली।
इसी मुद्दे को लेकर सपा समर्थकों की ओर से यह होर्डिंग लगाए जाने की चर्चा है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई मनोवैज्ञानिक और प्रतीकात्मक सियासत के तौर पर देख रहे हैं।

