लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है।

Date:

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। युवती की 14 मई को सगाई हुई थी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब उन्हें इस वारदात की जानकारी मिली। बाद में मोर्चरी पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों को पता चला सच

पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी के लापता होने से परेशान था। युवती 17 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तब पुलिस ने उन्हें एक अज्ञात शव की तस्वीर दिखाई। मां गीता ने तस्वीर देखते ही अपनी बेटी शिवानी सिंह (22) के रूप में पहचान की।

घटना की जानकारी होने पर मृतका के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी होने पर मृतका के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

सिर पर चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

शुरुआती जांच में युवती के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को सुनसान जंगल में फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, लेकिन हालात साफ तौर पर संदिग्ध हैं।

14 मई को हुई थी सगाई, घर में चल रही थीं तैयारियां

शिवानी की 14 मई को प्रकाश नाम के लड़के से सगाई हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। ऐसे में सगाई के महज चार दिन बाद युवती की हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिवानी की मां घरों में करती है झाड़ू-पोछा का काम

शिवानी एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड की रहने वाली थीं और दो बहनों में बड़ी थीं। उनकी मां गीता घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे किराए के मकान में रहते हैं।

ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकली थी युवती

मृतका की मां गीता सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रविवार सुबह 10 बजे घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थी। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी के ऑफिस में काम करती थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। बाद में पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस युवती की कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और आखिरी लोकेशन के आधार पर सुराग जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

सगाई की मेहंदी फीकी पड़ने से पहले उजड़ गई जिंदगी

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवती की सगाई हुई थी। हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कुछ दिन खुशीयां थी और अब मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, बहराइच के सात समेत दस लोगों की मौत।

मिहींपुरवा/बहराइच लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क...