Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में त्योहार के बहाने बुलाकर एक युवक को गोली मार दी गई। हालांकि, छीना-झपटी और बचाव में गोली उसके पैर में लगी, जिससे जान बच गई।

By admin · May 29, 2026 · 1 min read

लखनऊ में त्योहार के बहाने बुलाकर एक युवक को गोली मार दी गई। हालांकि, छीना-झपटी और बचाव में गोली उसके पैर में लगी, जिससे जान बच गई। घायल युवक का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसकी पहचान हजरतगंज निवासी विभु शुक्ला के रूप में हुई है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे की है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंद घंटों के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी युवक मोहम्मद वाजिद को हिरासत में ले लिया। उसने मोहम्मद शफीक के कहने पर गोली चलाई। शफीक ने ही विभु को बुलाया था।

युवक को पकड़ा और साथी से फायर करवाया

घायल विभु ने बताया- शफीक ने फोन करके उसे त्योहार मनाने के बहाने बुलाया था। पहुंचते ही उसने गाली देनी शुरू कर दी। अपने साथी वाजिद से बोला कि निकाल तमंचा और मार इसे गोली। इसके बाद शफीक मुझे पकड़ने लगा और वाजिद ने .315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। वारदात के बाद दोनों भाग गए। भागने से पहले शफीक ने मेरे कान में कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही

और खबरें