बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया।

Date:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। इस हमले में 18 वर्षीय अन्नान बेग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जगदीशवापुर गांव में हुई।

अन्नान बेग, जो अमेठी जिले के दारानगर के निवासी हैं, मोहर्रम का जुलूस देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद अन्नान के दोस्तों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अन्नान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर सुबेहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related