लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया।

Date:

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर ने महिला ग्राहक से अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध बढ़ने पर कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया।

गोमतीनगर विस्तार निवासी आकांक्षा दीक्षित की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पहुंची थीं। उन्होंने कम पेट्रोल डाले जाने की शिकायत की तो मैनेजर ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद कई कर्मचारियों ने कथित तौर पर पत्थरों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस घटना में रमन सोनी, दिव्यांशु पांडेय, अधिवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, अभिजीत मानस समेत कई लोग घायल हो गए। रमन सोनी का मुंह फटने और दांत टूटने का भी आरोप है।

महिला के अनुसार, भीड़ बढ़ने पर कुछ कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जबकि एक कर्मचारी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related