Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

ब्रह्मकुमारीज में कौशल प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं बढ़ीं आत्मनिर्भरता की ओर

July 31, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 30 जुलाई, 2026

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ एवं लघु उद्योग भारती-महिला इकाई, लखनऊ तथा इनरव्हील क्लब ट्रांसगोमती के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, गुलज़ार उपवन में ग्रामीण महिला उद्यमी जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान द्वारा ब्रह्मकुमारीज में ग्रामीण महिलाओं के लिए संचालित दर्जी एडवांस्ड प्रशिक्षण की 20 लाभार्थियों को राष्ट्रीय प्रचार समिति, लखनऊ की प्रमुख कंचन सिंह ने कौशल प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं से बहुकौशलयुक्त बनकर आर्थिक रूप से सशक्त होने का आह्वान किया। लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष रीता मित्तल ने महिलाओं को अधिकारों और नवीन जानकारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान द्वारा ग्रामीण और नगरीय मलिन बस्तियों में निवास करने वाले 15 से 45 आयु वर्ग के युवाओं, विशेषकर महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। ‘दक्षता स्वावलंबन सम्मान’ और ‘कौशल आपके द्वार’ की तर्ज पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं तथा भारत सरकार के सिद्ध पोर्टल के माध्यम से एनसीवीईटी का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है, जो आजीविका में सहायक है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजय प्रकाश ने एमएसएमई की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग भारती की महिला सचिव प्रियंका वर्मा ने गणेश वंदना से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी नीतू यादव, संगणक संचालक कल्पना सिंह, यंग प्रोफेशनल मोहम्मद अली अयान सहित लगभग 100 लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *