Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

Uncategorized

जैश से जुड़े संदिग्ध मामले में झारखंड से महिला गिरफ्तार, नेताओं की रेकी का आरोप

By Ashish Bajpai · August 2, 2026 · 1 min read

कोलकाता पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बर्धमान शहर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी मोहम्मद हमीम मंडल से जुड़ी जांच के सिलसिले में पड़ोसी राज्य झारखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि अर्पिता सरकार के रूप में पहचानी गई इस महिला को शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि साहिबगंज के बरहरवा इलाके की रहने वाली अर्पिता व्हाट्सऐप के जरिए मंडल से लगातार संपर्क में थी। जांच के दौरान दोनों के बीच हुई चौट का पता चला। एसटीएफ ने मंडल को बृहस्पतिवार को बर्धमान शहर के एक आवासीय परिसर स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित नेटवर्क का हिस्सा होने का संदेह है, जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित महत्वपूर्ण हस्तियों की जानकारियां जुटाने, नेटवर्क में नए लोगों को शामिल करने और राज्य में संभावित आतंकवादी गतिविधियों के लिए जमीन तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था। अधिकारियों के अनुसार मंडल ने पश्चिम बंगाल के प्रभावशाली राजनेताओं से संपर्क साधने और उनकी व्यक्तिगत जानकारी जुटाने के लिए कथित तौर पर अर्पिता का इस्तेमाल किया था। एक अधिकारी ने बताया, महिला ने संदिग्ध गिरोह की गतिविधियों के तहत लक्षित लोगों को मोहपाश में फंसाने वाले नेटवर्क में प्रमुख भूमिका निभाई। हमारी जांच से पता चलता है कि आरोपियों ने कुछ राजनीतिक हस्तियों की गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच बनाने के लिए एक नेटवर्क तैयार करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, नेताओं से संपर्क बनाने और उनसे जुड़ी जानकारियां जुटाने में इस महिला का इस्तेमाल किया गया। हम डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि कर रहे हैं और उसकी सटीक भूमिका की जांच कर रहे हैं। महिला को पूर्व बर्धमान लाया जा चुका है और उसे शनिवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि महिला द्वारा जुटाई गई जानकारी का इस्तेमाल क्या किसी हमले की साजिश रचने के लिए किया जाना था। पुलिस के मुताबिक मंडल का पैतृक घर पूर्व बर्धमान के मंतेश्वर थाना क्षेत्र स्थित दीर्घनगर गांव में है। उसके पिता मुनीरउद्दीन काम के सिलसिले में 1998 से हावड़ा के पिलखाना इलाके में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंडल हाल ही में अपने परिवार के साथ उस किराए के मकान में रहने आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
000000

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *