Skip to content
October 4, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

पूरे यूपी में आज से झूमकर लौटेगा मानसून, तीन दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश; गिरेगा पारा।

August 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस व्यापक बारिश से प्रदेश भर में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके के 11 जिलों में भारी बारिश और 30 जिलों में गरज चमक की चेतावनी है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में अवदाब में बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होंगी।

इन 11 जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज , सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर व आस पास के क्षेत्र ।

इन जिलों में है गरज चमक की चेतावनी
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *