Skip to content
August 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

पति ने पहले बैंककर्मी पत्नी को गोली मारी, फिर बहन की हत्या की, आखिर में खुद भी दी जान

August 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ,20 अगस्त 2026 । लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक अधिकारी पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंककर्मी पति ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रज्ञा मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अभी फोन आया है कि गोमतीनगर में उनकी बहन को गोली मार दी गई है और वह लोहिया अस्पताल में हैं। उन्होंने अपनी बहन की सलामती के लिए लोगों से प्रार्थना की अपील की थी।यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्याजानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं और आलमबाग में रहती थीं। गुरुवार दोपहर उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें बैंक के बाहर फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद मानस ने दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। घटना के बाद मानस सीधे करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पसीने से बुरी तरह भीगा हुआ था। घर के अंदर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मानस ने अपनी बहन शीबा बाजपेई को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से पहले मानस ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस भी लगाया था। इसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात लिखी और आरोप लगाया कि उसने उसे धोखा दिया। स्टेटस में उसने अपनी बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया था। पुलिस के मुताबिक, मानस ने पहले गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर अपनी पत्नी और रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां अपनी बहन सीमा को भी गोली मार दी। दोनों की हत्या के बाद मानस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक, पुलिस को पहले गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला को उसके पति ने गोली मारी थी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहन की हत्या करने और खुद को गोली मार लेने की सूचना मिली। जांच में दोनों घटनाओं का कनेक्शन सामने आया और पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला व्यक्ति मानस वाजपेयी ही था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन पर लगा वॉट्सऐप स्टेटस घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कडिय़ां जोडऩी शुरू कीं। दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार को वह रोज की तरह बैंक पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनके पति मानस ने उन्हें फोन कर बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया। दिव्या जैसे ही बाहर आईं, आरोपी ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले मानस ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें उसने लिखा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने उसे धोखा दिया था। उसने अपनी बहन और खुद को भी मारने की बात लिखी। स्टेटस में दिव्या की बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को मामले की जानकारी होने का भी दावा किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए अदालत में अपील दायर की थी। इसके बाद वह आलमबाग में रहने लगी थी। वहीं मानस हुसडिय़ा चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दिव्या सोशल मीडिया से जुड़ीं प्रज्ञा मिश्रा की बहन भी थीं। पत्नी की हत्या करने के बाद मानस अपने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी के घर से तीन हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब हथियारों के इस्तेमाल, वॉट्सऐप स्टेटस, मोबाइल फोन और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि तलाक की अर्जी भी दाखिल की गई थी। हालांकि, इस खूनी वारदात की सटीक वजह क्या थी, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन, वॉट्सऐप स्टेटस और फोरेंसिक साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *