Skip to content
August 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकासएवं उद्यमशीलता विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की

August 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ : 20 अगस्त, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आई0टी0आई0 को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़ा जाए। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण विकसित करने के साथ ही अप्रेन्टिसशिप तथा ऑन-जॉब प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। कौशल विकास को रोजगार के साथ वैश्विक अवसरों से भी जोड़ा जाए। आई0टी0आई0 और उद्योगों के बीच निरन्तर संवाद की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने सेण्टर फॉर इनोवेशन, इन्वेन्शन, इन्क्यूबेशन एण्ड ट्रेनिंग (सी0आई0आई0आई0टी0) केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली केन्द्रों का संचालन शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों को आधुनिक तकनीक और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी को बैठक में अवगत कराया गया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से 150 राजकीय आई0टी0आई0 के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है, जबकि 62 अन्य आई0टी0आई0 के उन्नयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। उद्योगों के सहयोग से 37 राजकीय आई0टी0आई0 में एडवान्स स्किल लैब स्थापित की गई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *