Skip to content
August 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बढ़ी सक्रियता.

August 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे. वह सुबह करीब सात बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

मुख्य चुनाव आयुक्त को रिसीव करने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत समेत जिले के कई आला अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त का लखनऊ दौरा अहम माना जा रहा है. एयरपोर्ट से निकलने के बाद ज्ञानेश कुमार सीधे कॉल्विन तालुकदार कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे.

निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच उनके इस दौरे को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है…

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *