Skip to content
August 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के नए कैडेटों हेतु नामांकन अभियान आयोजित135 विद्यार्थियों ने लिया भाग, शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा संपन्न

August 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 23 अगस्त, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के लिए नए कैडेटों के नामांकन हेतु एक सफल चयन एवं नामांकन अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 135 विद्यार्थियों, जिनमें 63 छात्राएं एवं 72 छात्र शामिल थे, ने नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता की।
नामांकन प्रक्रिया का उद्देश्य शारीरिक रूप से सक्षम, अनुशासित एवं प्रेरित विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल करना था। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, सिट-अप्स तथा पुश-अप्स शामिल थे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया, जिसका उद्देश्य उनकी सामान्य योग्यता एवं एनसीसी प्रशिक्षण के लिए उपयुक्तता का आकलन करना था। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को आगामी चरण में साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य, जूनियर वारंट ऑफिसर (श्रॅव्) रहमान तथा 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के अन्य पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने नामांकन एवं चयन प्रक्रिया के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी युवाओं में एनसीसी के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *