Skip to content
October 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

अंकित बालियान हत्याकांड पर CM योगी सख्त, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिजनों से की मुलाकात –

September 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

शामली, 2 सितंबर। शामली के चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में दोनों आरोपी घायल हो गए। इसी बीच प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख जताया और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सरकार की नीति स्पष्ट है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि करीब पांच दिन पहले हरियाणा से आए शार्प शूटर ने अंकित बालियान की सरेआम हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के साथ-साथ यदि किसी अन्य व्यक्ति या बड़े षड्यंत्र की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।मंत्री के मुताबिक, अंकित के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है और शार्प शूटरों की पहचान भी की है।

उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना बेटा खोया है और इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। त्योहारों और हर खास मौके पर परिजनों को अंकित की कमी महसूस होगी। वहीं, पुलिस मुठभेड़ पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि पहले विपक्ष अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करता है और कार्रवाई होने के बाद उसी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी को राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। यदि पुलिस कार्रवाई को लेकर कोई तथ्यात्मक सवाल है तो उसकी जांच कराई जा सकती है, लेकिन बिना आधार के सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाना उचित नहीं है।कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दोहराया कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। अंकित बालियान हत्याकांड में भी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *