Skip to content
October 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 पर मीडिया को संबोधित किया

September 1, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सेमीकॉन 2.0 के सभी 6 स्तंभों के लिए अधिसूचना जारी की गई। भारत ने 10 साल के लक्ष्य के मुकाबले चार साल में 85,000 सेमीकंडक्टर इंजीनियरों को विकसित करने का लक्ष्य हासिल किया: अश्विनी वैष्णव आने वाले वर्षों में वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग का लगभग 10% बाजार भारत में होगा: अश्विनी वैष्णव टियर- II और टियर-III शहरों के छात्रों ने 250 से अधिक सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन किए हैं: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज मीडिया को संबोधित किया और भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। इस अवसर पर, सेमीकॉन 2.0 योजना के सभी छह स्तंभों के लिए अधिसूचनाएं जारी की गईं, जो भारत के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह योजना पहले सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम द्वारा उत्पन्न गति पर आधारित है और चिप डिजाइन, निर्माण और पैकेजिंग से लेकर उपकरण, सामग्री, अनुसंधान और विकास और प्रतिभा विकास तक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में वित्तीय और बुनियादी ढांचा सहायता प्रदान करती है।

इस योजना का उद्देश्य सेमीकंडक्टर आपूर्ति-श्रृंखला लचीलेपन में सुधार और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीकी नेतृत्व स्थापित करके भारत की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है। यह 10 श्रेणियों को कवर करते हुए छह स्तंभों के माध्यम से संचालित होगा

सेमीकॉन 2.0 के अंतर्गत छह स्तंभ हैं

स्तंभ 1 – डिज़ाइन

स्तंभ 2 – मशीनें और सामग्री

स्तंभ 3 – अधिक फ़ैब्स स्थापित करना

स्तंभ 4 – एटीएमपी/ओएसएटी उद्योग को और मजबूत करना

div

Source: Maverick News30

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *