Skip to content
September 3, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

मायावती का आकाश आनंद पर बड़ा बयान, कहा- ‘अभी और मैच्योर होने की जरूरत’, बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं –

September 3, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती न…

उत्तर प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें अभी और राजनीतिक परिपक्वता हासिल करने की जरूरत है। इसलिए फिलहाल उन्हें पार्टी की कोई बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा, बसपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती ने पार्टी की विचारधारा और संस्थापक कांशीराम के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए परिवार के सदस्यों की भूमिका को लेकर अपनी नीति स्पष्ट की।

मायावती ने कहा कि कांशीराम के संकल्प और समर्पण की तरह उनके लिए भी ‘बहुजन समाज’ का हित, कल्याण और उसकी अस्मिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बसपा और मूवमेंट का मिशन शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना है और इस लक्ष्य की प्राप्ति ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, बसपा प्रमुख ने कहा कि इस मिशन के सामने उनके लिए निजी तौर पर कोई अपना या पराया नहीं है। जो भी बसपा और बहुजन समाज के हित में काम करेगा, उसका स्वागत और आभार किया जाएगा।

मायावती ने कहा कि कांशीराम ने अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों को पार्टी के काम में सहयोग करने की अनुमति दी थी, लेकिन वह परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या सरकार बनने के बाद कोई पद देने के पक्ष में नहीं थे, मायावती ने कहा कि वह भी इसी सिद्धांत पर पूरी तरह कायम हैं, इसी नीति के तहत उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति दी है, मायावती ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति जरूर है, लेकिन उन्हें अभी और अधिक परिपक्व और मैच्योर होने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि जब तक आकाश राजनीतिक रूप से पर्याप्त परिपक्व नहीं हो जाते, तब तक उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

मायावती ने इसके पीछे चुनावी परिस्थितियों को भी एक अहम वजह बताया। उन्होंने कहा कि विरोधी चुनाव के दौरान साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे में पार्टी को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए आकाश आनंद को और समय देना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे समय में मायावती का यह बयान आकाश आनंद की भविष्य की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, मायावती ने साफ संकेत दिया है कि बसपा में परिवार से ज्यादा पार्टी का मिशन और बहुजन समाज का हित प्राथमिकता में रहेगा,अब देखना होगा कि आने वाले समय में आकाश आनंद को पार्टी में कितनी सक्रिय भूमिका मिलती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की रणनीति में उनका क्या योगदान रहता है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *