Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

दिल्ली में आरक्षण को लेकर दो मोर्चे, 5 सितंबर को बड़े प्रदर्शन की तैयारी –

September 1, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

नई दिल्ली: देश में आरक्षण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है, दिल्ली में आने वाले दिनों में दो अलग-अलग आंदोलनों की तैयारी की खबर…

नई दिल्ली: देश में आरक्षण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है, दिल्ली में आने वाले दिनों में दो अलग-अलग आंदोलनों की तैयारी की खबर है, एक ओर अभिजीत दीप के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 5 सितंबर को प्रदर्शन की तैयारी बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण, ठाकुर और सामान्य वर्ग से जुड़े संगठन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभिजीत दीप के नेतृत्व में प्रस्तावित प्रदर्शन नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर अनुमति मिलने का दावा भी किया जा रहा है हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि जरूरी है।

– भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: शंकरपुर में नदी में समाए चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर, घर छोड़ने को मजबूर ग्रामीण

दूसरी तरफ ब्राह्मण, ठाकुर और सामान्य वर्ग से जुड़े संगठनों की बैठक में आरक्षण व्यवस्था को लेकर कई मांगों पर चर्चा हुई। संगठनों की प्रमुख मांग है कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए, इसके अलावा यूजीसी के नए नियमों में कथित विसंगतियों को दूर करने, ‘एक परिवार-एक आरक्षण’ व्यवस्था लागू करने और एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा जैसी मांगें भी उठाई गई हैं।

– यूपी चुनाव 2027: क्या योगी की जीत से खुलेगा 2029 का रास्ता?

बैठक में अलग-अलग संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए कोर कमेटी बनाने पर भी चर्चा हुई, बताया जा रहा है कि राजपूत करणी सेना, चाणक्य सेना, सामान्य आर्मी समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया, फिलहाल दिल्ली में दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी दिखाई दे रही है, आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि इन आंदोलनों का असर दिल्ली की राजनीति के साथ-साथ देश की चुनावी राजनीति पर कितना पड़ता है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *