Skip to content
September 5, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

‘हो सकता है उनको शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हो गया हो’: सोनम वांगचुक आमिर ख़ान, सलमान ख़ान, राहुल गांधी और सीजेपी पर क्या-क्या बोले?

August 31, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जंतर-मंतर के स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट शो में प्रोटेस्ट के बारे में बात की. उन्होंने कॉकरोच…

उन्होंने लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में भी अपने विचारों को साझा किया और अभिनेता आमिर ख़ान और सलमान ख़ान ने उन पर जो टिप्पणी की थी उसका भी जवाब दिया

शो में उन्होंने बताया कि क्यों राहुल गांधी के हाथों से उनके अनशन तोड़ने की चर्चा हुई थी. सलमान ख़ान ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील करते हुए जो कहा था उस पर भी सोनम ने अपनी बात रखी

वहीं आमिर ख़ान के बयान, कि- फ़िल्म ‘थ्री इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान वो वांगचुक को जानते तक नहीं थे, पर भी वांगचुक ने तंज़ कसा

जंतर-मंतर पर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने के बाद ये विरोध प्रदर्शन ख़त्म हुआ

राहुल गांधी के हाथों अनशन तुड़वाने की रणनीति क्यों बनी

‘द प्रखर गुप्ता एक्सपीरिएंस’ नाम के इस शो में वांगचुक ने बताया कि अनशन के करीब 15वें-16वें दिन आंदोलन के सामने यह सवाल था कि इसे खत्म कैसे किया जाए

इसी दौरान एक एग्ज़िट स्ट्रैटेजी पर विचार हुआ

उन्होंने कहा कि जब 20 जुलाई के संसद मार्च की योजना बन रही थी जब मैंने कोर टीम से पूछा कि उन्हें कितने लोगों के आने की उम्मीद है. वांगचुक के मुताबिक़ आशुतोष रांका ने क़रीब 10 हज़ार लोगों के आने की उम्मीद जताई तो वहीं सौरव दास को लग रहा था कि 15 हज़ार लोग आ सकते हैं. लेकिन ख़ुद उन्हें (वांगचुक) को लग रहा था कि एक लाख लोग तो आ ही जाएंगे

पेशाब करने के बाद फिर से बूंद-बूंद टपकना, किस बीमारी के लक्षण और क्या है इलाज

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने किसे कहा ‘मुसलमानों का असली दुश्मन’

यूपी की आईएएस अफ़सर का इस्तीफ़ा, कहा- ‘सोचा था कुछ देने आयी हूँ पर सबसे ज़्यादा पाया’

प्रेमी जोड़ा जानना चाहता था कहीं वो भाई-बहन तो नहीं, फिर सामने आए जवाबों ने चौंका दिया

उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष से उम्मीद तो थी नहीं लेकिन हम संसद मार्च जाकर विपक्ष के सांसदों को अपनी मांगें सौंपने वाले थे

उन्होंने कहा, “तब बात आई कि क्यों ना हम विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों अनशन तुड़वाएं. क्योंकि मुझ पर भी ये प्रेशर था कि हम इससे कैसे बाहर निकलें. हालांकि तब भी मैंने कहा था कि मैं अभी और कुछ दिन अनशन कर सकता हूं.”

वांगचुक बोले, “योजना बनी कि संसद तक जाकर मैं राहुल गांधी के हाथों जूस या सूप पीकर अनशन तोड़ूं और अपनी मांगें उन्हें सौंप दूं कि अब वो संसद में इसकी चर्चा करें. और हम अपना आंदोलन वापस ले लें. लेकिन उसके पहले ही 18 जुलाई को मुझे ज़बरदस्ती जंतर-मंतर से हटा लिया गया.”

सीजेपी के बारे में क्या कहा

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

बातचीत में वांगचुक से कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख चेहरों अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के बारे में सवाल किया गया

सवाल यह था कि क्या इन युवा नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है

वांगचुक ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक़ ऐसा है

उन्होंने कहा, “उनकी ज़रूर राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं होंगी और होनी भी चाहिए. इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है.”

वांगचुक ने कहा कि वह इन लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को कोई नकारात्मक बात नहीं मानते. उनके मुताबिक़ ये सामान्य युवा हैं, जो देश में हो रही चीज़ों को लेकर कुछ कहना चाहते हैं

उन्होंने सीजेपी के नेताओं के बारे में कहा, “वो कोई संत नहीं हैं कि अपने लिए कुछ चाहते ही ना हों.”

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान ऐसी भी वक़्त आया जब सीजेपी के कुछ नेताओं का मनोबल गिरने लगा

वो बोले, “मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन उनमें से एक-दो लोग हमेशा पूछते रहते थे कि हम इससे कैसे निकलें. तो मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं आप लोगों को यहां टिकने में मदद करूं या इससे निकलने में मदद करूं. एक ने तो कहा कि मैं यहां से निकलना चाहता हूं. इतना ओपनली कहा. वहां लोगों की संख्या के आधार पर लोगों का मूड बदलता रहता था.”

आमिर ख़ान के बारे में क्या बोले

आमिर ख़ान ने इस बात से इनकार किया था कि किरदार सीधे वांगचुक पर आधारित था

आमिर ने इस बात से भी इनकार किया था कि थ्री इडियट्स बनने से पहले वो सोनम से मिले थे. आमिर ने कहा था कि उस दौरान वो सोनम को जानते तक नहीं थे

वांगचुक ने इस पर मज़ाकिया लहज़े में कहा, “आमिर के इस बयान के बाद ऐसे वीडियोज़ सामने आए जिसमें वो ग़जनी वाले गेटअप में मेरे कुछ स्पीच सुन रहे थे. तो अब चूंकि वो ग़जनी वाले लुक में थे तो उनको शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ हो सकता है. हो सकता है 15 मिनट बाद वो भूल गए हों. क्योंकि वो किरदार में पूरी तरह घुस जाते हैं. यहां तक कि जब वो एक अवॉर्ड फ़ंक्शन में आए जिसमें मैं भी आया था तो उसके बारे में भी वो भूल गए.”

हालांकि उन्होंने ये भी माना कि थ्री इडियट्स पूरी तरह से उनकी ज़िंदगी पर आधारित नहीं थी

उन्होंने कहा, “मेरी और आमिर की डीटेल में बात हुई. हमने कई आयडियाज़ शेयर किए. मैं ये नहीं कहूंगा कि उन्होंने मेरी बायोग्राफ़ी बनाई. इसी को तो इन्फ़्लूएंस कहते हैं. वो मुझसे बात करके गए और पुरानी स्क्रिप्ट में वो बदलाव डाला जिस पर मेरी उनसे बात हुई थी. लेकिन शायद उन्होंने अपनी टीम को ये नहीं बताया कि ये आयडिया वो मेरे से डिस्कस करके गए थे. तब उनकी टीम को पता नहीं लगा होगा कि ये उन्हीं का आयडिया है या कहीं से वो लेकर आए हैं.”

सलमान ख़ान के बारे में क्या बोले

सोनम वांगचुक जब अनशन कर रहे थे तो एक्टर सलमान ख़ान ने भी विरोध कर रहे छात्र और छात्राओं के मुद्दे से समर्थन जताते हुए अपील की थी कि उनकी बातें सुनी जानी चाहिए

लेकिन उसके बाद उन्होंने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील करते हुए लिखा, ‘इट्स डन ब्रो’ (अब बहुत हुआ ब्रदर). उन्होंने वांगचुक के लिए अपने घर से भी खाना भेजने की पेशकश की थी

इस पर जवाब देते हुए सोनम वांगचुक ने कहा, “मजबूरियां होती होंगी सबकी. मैं इस पर नहीं जाना चाहता. आगे-पीछे, दाएं-बाएं देखना पड़ता है. उन्होंने कुछ कहा इसकी मैं इज़्ज़त करता हूं.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *