Skip to content
September 5, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

मोदी-ट्रंप के रिश्तों पर क्या बोले भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कही ये बात

September 4, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सर्जियो गोर ने कहा है कि दिसंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में ट्रंप पीएम मोदी से सबसे पहले मिलना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि जब भी उनकी ट्रंप से बातचीत होती…

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में आई निकटता और व्यापार समझौते को लेकर बात की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर भी उन्होंने बात की और कहा कि ‘भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों से दूसरे ईर्ष्या करते हैं.’

सर्जियो गोर ने दावा किया कि आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर होंगे जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप मिलना चाहेंगे

दिसंबर में फ़्लोरिडा में जी20 शिखर सम्मेलन में होने जा रहा है जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है

ग़ौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं आया है

हालांकि सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘अगले कुछ महीनों में समझौते को अंतिम रूप’ दे दिया जाएगा

बीते शुक्रवार को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की अंतिम घोषणा तभी करेगा, जब अमेरिका भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में तरजीही टैरिफ़ शर्तें देने पर सहमत होगा

मंत्री पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा, “जैसे ही अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में हमें तरजीही दर देने में सक्षम होगा, हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे देंगे और इसकी अंतिम जानकारी की घोषणा कर देंगे.”

इंसान के शरीर में लगी सूअर की किडनी और बना ये नया रिकॉर्ड

पेशाब करने के बाद फिर से बूंद-बूंद टपकना, किस बीमारी के लक्षण और क्या है इलाज

समुद्र में 250 दिन बिताने के बाद थाईलैंड के पटाया क्यों पहुँचे अमेरिका के 5,000 सैनिक

नेपाल बाढ़ के बाद लापता भारतीयों के बारे में विदेश मंत्रालय ने दी ये जानकारी

उन्होंने कहा कि पांच अर्थव्यवस्थाओं के साथ पहले ही मुक्त व्यापार समझौता लागू हो चुका है और जल्द ही यह संख्या नौ तक पहुंच जाएगी

जम्मू-कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से ख़ुश होना क्या दोधारी तलवार की तरह है? 20 अगस्त 2026

‘कोई सवाल न पूछे जाएं’, मोदी-ट्रंप की मीटिंग को लेकर सर्जियो गोर के दावे से छिड़ी बहस24 अगस्त 2026

पीएम मोदी को लेकर सर्जियो गोर ने क्या कहा

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने निजी चैनल इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की निकटता का ज़िक्र किया

उन्होंने कहा, “अगर आप राष्ट्रपति से पूछें, ‘आपके यहां 35 लोग आ रहे हैं. आप किससे मिलना चाहते हैं?’, तो प्रधानमंत्री उस सूची में सबसे ऊपर होंगे. क्योंकि राष्ट्रपति पीएम को अपना दोस्त मानते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा सिर्फ एक बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगी.”

उन्होंने अगले साल ट्रंप के भारत आने की संभावना का भी संकेत देते हुए कहा, “जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वह यहां की अपनी शानदार यात्रा, जिन शानदार लोगों से वह मिले थे और निश्चित रूप से अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री को बहुत अच्छे से याद करते हैं.”

सर्जियो गोर ने कहा, “राष्ट्रपति बिल्कुल स्पष्ट हैं कि जबतक मेरे फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक भारत अमेरिका पर भरोसा करता रहेगा.”

उन्होंने कहा, “भारत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका में 24 अरब डॉलर के नए निवेश को सुरक्षित करने में मदद की है, जबकि अमेरिकी कंपनियां भारत में अपना कारोबार बढ़ा रही हैं. चाहे वह माइक्रोसॉफ्ट हो या गूगल, डेटा सेंटर, एआई सेंटर या दवा कंपनियां, दोनों देशों के बीच बहुत कुछ हो रहा है.”

उन्होंने कहा, “यह सब भरोसे और स्थिरता की वजह से हो पा रहा है. हम एक स्थिर इंडिया चाहते हैं और उसके साथ काम करना चाहते हैं. इसमें बहुत सारा श्रेय आपके प्रधानमंत्री को जाता है. उन्होंने भारत को वो स्थिरता दी है जो दुनिया के बाकी हिस्सों में नहीं है. एक शानदार लोकतंत्र में यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. आपके प्रधानमंत्री यहां 12 साल से (सत्ता में) हैं.”

कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, क्या कहा?19 अगस्त 2026

सर्जियो गोर पर अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर, क्या भारत के लिए यह झटका है? 8 अक्टूबर 2025

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में क्यों देर हो रही

हालांकि सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई लेकिन देरी के लिए सफ़ाई भी दी

गोर ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं, एक साल हो गया है, लेकिन यूरोपीय संघ 20 साल से ज़्यादा समय से बातचीत कर रहा है और अभी तक यह पूरा नहीं हुआ है. हम कई दूसरे साझेदारों से काफ़ी आगे हैं.”

उन्होंने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा, “हमारे रक्षा संबंध सिर्फ़ बिक्री के बारे में नहीं हैं. यह भरोसे के बारे में भी हैं. अमेरिका हर देश को सैन्य उपकरण नहीं बेचता.”

उन्होंने जैवलिन मिसाइल और अपाचे हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति और दूसरे रक्षा उपकरणों पर चल रही बातचीत का भी ज़िक्र किया

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ किसी भी दूसरे देश के मुक़ाबले ज़्यादा सैन्य अभ्यास करता है

मस्क ने जिन्हें ‘सांप’ कहा ट्रंप ने उन्हें भारत का राजदूत क्यों बनाया?23 अगस्त 2025

भारत से ‘रिश्ते अहम’ लेकिन रूसी तेल ख़रीदना बंद करना होगा: सर्जियो गोर ने और क्या कहा?12 सितंबर 2025

गोर के पहले बयानों पर विवाद

सर्जियो गोर के पहले के कई बयानों को लेकर भारत में विवाद हो चुका है

सबसे ताज़ा विवाद तब हुआ जब एक कार्यक्रम में सर्जियो गोर ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लेकर मज़ाकिया लहज़े में एक टिप्पणी की थी

उन्होंने कहा था, “आप में से कई लोगों ने मुझसे यूएस एम्बेसी से जुड़ी अलग-अलग चीज़ों के बारे में पूछा है. अगर आप मुझसे संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो पीयूष से संपर्क करें और वह इसका इंतज़ाम कर देंगे.”

इस पर काफ़ी हंगामा मचा और कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, “क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब हो गई है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी अमेरिकी राजदूत के सेक्रेटरी के तौर पर साइड-जॉब करनी पड़ रही है?विश्वगुरु से वीज़ा-ऑफिस के रिसेप्शनिस्ट तक, क्या गिरावट है.”

सर्जियो गोर ने ये भी कहा था कि दिल्ली सरकार में दो मंत्री उनके बहुत क़रीबी हैं एक विदेश मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल

पिछले महीने ही सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फ़्रांस में हुई एक मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए दावा किया था कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ‘सवाल न पूछने’ की अपील की थी

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फ़्रांस के एवियॉन में जून में हुई जी-7 समिट में मिले थे, जहां पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से कई सवाल पूछे थे

उनके ठीक बगल में पीएम मोदी भी बैठे थे लेकिन वो इस पूरे सवाल-जवाब सेशन के दौरान चुप थे और सारी बातचीत पत्रकारों और ट्रंप के बीच हुई थी

इससे पहले बीते 19 अगस्त को सर्जियो गोर ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया था और इसे ‘भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा’ बताया था

इसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी’ अफ़ेयर्स को तलब किया और जम्मू-कश्मीर को ‘भारत का हिस्सा’ बताए जाने की कड़ी निंदा’ की

भारतीय मीडिया को लेकर सर्जियो गोर की टिप्पणी ने भी भारत में सोशल मीडिया पर काफ़ी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया

अपनी टिप्पणी में अमेरिकी राजदूत ने कहा था, “मुझे घर लौटकर भारतीय टीवी न्यूज़ शो देखना बहुत पसंद है. जैसे-जैसे देर होती जाती है, शो और भी ज़्यादा अजीब होते जाते हैं. शाम 6 बजे शो में 8 लोग बहस कर रहे होते हैं. रात 10 बजे, 12 लोग होते हैं जो सब एक साथ बोल रहे होते हैं.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *