Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप की बड़ी तैयारी, अब ऑफर्स-डील के लिए आ रहा है टैब

August 1, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स को मैसेजिंग ऐप के अंदर ही एक नया फोल्डर मिलेगा. इस फोल्डर में डील्स, ऑफर्स, प्लेन टिकट और बड़ी बिजनेस कंपनियों के मैसेज नजर आएंगे. 24 घंटे के बाद ये मैसेज ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएंगे.

WhatsApp अब एक बार फिर से अपने मैसेजिंग ऐप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत यूजर्स को एक नया सेक्शन या कहें कि फोल्डर नजर आएगा. न्यू सेक्शन में यूजर्स ऑफर्स, डील्स और हवाई सफर आदि के डिस्काउंट आदि देख सकेंगे.

और पढ़ेंटेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद को अपनी मेन चैट लिस्ट को साफ-सुथरा रखा जा सकेग.एक बार न्यू अपडेट आने के बाद यूजर्स मेन चैट को क्लीन भी रख पाएंगे. साथ ही ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से आने वाले डील्स, ऑफर्स और एयरलाइंस के मैसेज कुछ समय के बाद ऑटोमेटिक अलग फोल्डर में चले जाएंगे और अलग नजर आएंगे.

Offers & Updates नाम से नया फोल्डर मिलेगा न्यू अपडेट के तहत आने वाले फीचर में बड़ी कंपनियों से आने वाले मैसेज ऑटोमेटिक Offers & Updates नाम के नए फोल्डर में ट्रांसफर हो जाएंगे. हालांकि इसके साथ कुछ कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp की ये 10 सेटिंग्स आज बदल लें, स्कैमर्स आपको नहीं बना पाएंगे टारगेट Advertisement अलग-अलग टाइमिंग को लेकर टेस्टिंग रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp इस फीचर के लिए अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन की टेस्टिंग कर रहा है. यह अधिकतम 24 घंटे तक हो सकती है.

सेटिंग्स में जाकर बदल भी सकेंगेयह फीचर अगर यूजर्स को पसंद नहीं आता है तो वह उसको सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकेंगे. हालांकि, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार समय सीमा तय नहीं कर पाएंगे.

वॉट्सऐप के न्यू फीचर का मकसद असल में डिस्काउंट कूपन, ऑफर और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज को मुख्य चैट लिस्ट से अलग रखना है, ताकि चैट लिस्ट ज्यादा साफ रहे. यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स का इंतजार खत्म, ऐप इंस्टॉलेशन बिना कर पाएंगे ऑडियो और वीडियो कॉल बड़ी कंपनियों पर होगा लागू वॉट्सऐप का यह फीचर केवल बड़ी कंपनियों पर ही लागू होगा.

div

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *