Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

मस्जिद पर चला बुलडोजर तो कैराना की सांसद इकरा हसन उठीं भड़क –

September 5, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बाबा का बुलडोजर अब उस मस्जिद तक पहुंच गया है, जिसको लेकर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक सियासी बवाल मचा हुआ है…मस्जिद पर चला बुलडोजर तो कैराना की सांसद इकरा हसन भड़क…

बाबा का बुलडोजर अब उस मस्जिद तक पहुंच गया है, जिसको लेकर सहारनपुर से लेकर लखनऊ तक सियासी बवाल मचा हुआ है…मस्जिद पर चला बुलडोजर तो कैराना की सांसद इकरा हसन भड़क उठीं… सहारनपुर जाने की तैयारी की, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोक दिया… और फिर सांसद इकरा हसन को उनके ही आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया! जी हां… उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विवादित मस्जिद के ढांचे पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा विवाद ! दिल्ली में उतरे प्रदर्शनकारी

बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी इस मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब इस मुद्दे ने सियासी रंग पकड़ लिया है। मस्जिद गिराए जाने की खबर सामने आते ही कैराना की सांसद इकरा हसन सहारनपुर पहुंचकर अधिकारियों से मिलने और स्थानीय लोगों की आवाज उठाने की तैयारी में थीं। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके आवास के बाहर पहुंचकर उन्हें रोक दिया और हाउस अरेस्ट कर दिया। इकरा हसन का कहना है कि वह सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मुलाकात करना चाहती थीं और क्षेत्र की जनता की बात प्रशासन के सामने रखना चाहती थीं। वहीं दूसरी तरफ मस्जिद की कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का दावा है कि मस्जिद पुरानी थी और प्रशासन ने बिना उचित प्रक्रिया के उसे निशाना बनाया। अब सवाल सिर्फ एक मस्जिद का नहीं है… सवाल ये है कि आखिर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी इस मस्जिद को लेकर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा हुआ? प्रशासन की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा? और क्या इस मुद्दे पर सहारनपुर से लेकर कैराना तक सियासत और ज्यादा गरम होने वाली है?

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *