Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, तीसरे दिन भी जारी कमाई की रफ्तार; 59 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन –

September 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। फिल्म को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के साथ ही बॉक्स ऑफ…

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। फिल्म को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। पहले दो दिनों में शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की नजर तीसरे दिन के कलेक्शन पर है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन सुबह 11 बजे तक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने करीब 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दौरान फिल्म को 2,564 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 27.7 फीसदी दर्ज की गई।शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे दिन का पूरा कलेक्शन अभी सामने नहीं आया है। रात तक इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में तीसरे दिन का फाइनल कलेक्शन शुरुआती आंकड़े से काफी ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है।फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन ऑक्यूपेंसी 42.7 फीसदी रही। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने करीब 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन ऑक्यूपेंसी 52.7 फीसदी रही।इस हिसाब से तीसरे दिन सुबह 11 बजे तक के शुरुआती कलेक्शन को जोड़ने पर फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 59.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के दूसरे दिन के आंकड़े फिल्म के लिए काफी उत्साहजनक रहे। दूसरे दिन फिल्म को 11,256 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 52.7 फीसदी रही। वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन अब तक करीब 10.25 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 79.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि तीसरे दिन के फाइनल आंकड़े आने के बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बदलाव होना तय है।

फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की चर्चित दुनिया और पसंदीदा किरदार देखने को मिल रहे हैं। पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के किरदार में हैं, जबकि अली फजल गुड्डू भैया के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं दिव्येंदु ने मुन्ना भैया का किरदार निभाया है। फिल्म में रवि किशन और जीतेंद्र कुमार समेत कई कलाकार भी दिखाई देते हैं।महिला कलाकारों में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का दर्शकों के बीच पहले से ही मजबूत क्रेज रहा है। इसी नाम से बनी वेब सीरीज का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था। इसके बाद 2020 में दूसरा और 2024 में तीसरा सीजन आया। तीनों सीजन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए इस कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका दर्शकों को मिला है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म के आगे भी मजबूत कमाई करने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि तीसरे दिन का अंतिम कलेक्शन सामने आने के बाद ही फिल्म की वास्तविक रफ्तार का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *