बिहार के हाजीपुर में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बड़ा हादसा सामने आया है, अखिलाबाद इलाके में गंडक नदी के दबाव के चलते रिंग बांध टूटने की बात सामने आई है, ब…
बिहार के हाजीपुर में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बड़ा हादसा सामने आया है, अखिलाबाद इलाके में गंडक नदी के दबाव के चलते रिंग बांध टूटने की बात सामने आई है, बताया जा रहा है कि करीब 20 फीट हिस्से में बांध टूटने के बाद पानी तेज धार के साथ गांव की ओर बहने लगा, अचानक पानी की रफ्तार बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, स्थानीय लोगों के मुताबिक, बांध टूटने के बाद पानी तेजी से आबादी वाले इलाकों में फैल रहा है और करीब 400 से 500 घरों में पानी घुसने की बात कही जा रही है।
रिंग बांध टूटने के बाद गंडक नदी का पानी तेज गति से आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ रहा है, कई घरों और आसपास के क्षेत्रों के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बांध के आसपास कई किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी आबादी रहती है और लोगों के मकान स्थित हैं, पानी की तेज धार को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों, जरूरी सामान और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, रात के अंधेरे में भी कई ग्रामीण टूटे हुए बांध के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते नजर आए, ग्रामीणों का कहना है कि पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है और हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पहले से हाई अलर्ट की स्थिति है हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि बांध टूटने के बाद देर रात तक प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की जानकारी सामने नहीं आई थी, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव दल भेजने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जलभराव वाले इलाकों में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
फिलहाल बांध टूटने से हुए नुकसान और जलभराव की वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक आंकड़े सामने आने का इंतजार है। स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में घरों में पानी घुसने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रभावित परिवारों की संख्या और नुकसान का आधिकारिक आकलन प्रशासनिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल है और सभी की नजर प्रशासन की राहत एवं बचाव कार्रवाई पर टिकी है।
नोट: इस खबर में बांध टूटने, प्रभावित घरों की संख्या और प्रशासन की मौके पर मौजूदगी से संबंधित जानकारी स्थानीय लोगों के दावों पर आधारित है, आधिकारिक पुष्टि या प्रशासनिक अपडेट मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
div
Source: Filmitics

