Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, बांटी राहत सामग्री; ढहे मकानों के लिए दिए चेक –

September 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

चित्रकूट, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे और मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। मु…

चित्रकूट, 6 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे और मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व राशन किट वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री के दौरे से बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत और भरोसा नजर आया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। किसान, व्यापारी और सामान्य वर्ग समेत हर प्रभावित व्यक्ति को बिना भेदभाव के हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

चित्रकूट के रामायण मेला परिसर में आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण रूप से मकान क्षतिग्रस्त होने वाले मुकेश, लल्लू और चुन्नीलाल को 1.20-1.20 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इसके अलावा राम सूरज और सूरज कली को भूमि आवंटन प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासन स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद अन्य प्रभावित परिवारों को भी नियमानुसार आर्थिक सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने समय पर राहत पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया। सीतापुर मलकाना क्षेत्र की रहने वाली रानी और मंजू ने बताया कि बाढ़ के कारण उनका घर पानी में डूब गया और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। मुख्यमंत्री की ओर से राशन किट मिलने से उन्हें तत्काल राहत मिली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नया घर उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया है।

कटरा गूजर गांव की आशा ने बताया कि बाढ़ के पहले दिन से ही प्रशासन की ओर से खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। उनका कहना था कि मुश्किल हालात के बावजूद उन्हें भोजन और जरूरी सामान की कमी नहीं होने दी गई।वहीं बाढ़ में कच्चा मकान ढहने वाले ज्ञान सिंह ने मुख्यमंत्री से मिली सहायता पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें राशन किट के साथ घर बनवाने का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वयं बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह की त्वरित मदद से पीड़ित परिवारों को काफी संबल मिला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ़ के बाद की स्थिति, राहत कार्यों और पुनर्वास की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन जल्द सामान्य करने के लिए सभी जरूरी कदम तेजी से उठाए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों और अन्य नुकसान का सर्वे जल्द पूरा कर पात्र लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के त्वरित दौरे और राहत सामग्री वितरण से बाढ़ प्रभावित परिवारों में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा। पीड़ितों ने संकट की घड़ी में समय पर मिली सहायता को बड़ी राहत बताया।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *