Skip to content
September 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बिहार में बाढ़ को लेकर ललन सिंह के बयान पर मीसा भारती का पलटवार, पूछा- NDA सरकार ने क्या तैयारी की? –

September 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के बयान पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने पलटवार क…

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के बयान पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने मुंगेर में कहा था कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है और यह कोई नई बात नहीं है।

ललन सिंह के इस बयान पर सवाल उठाते हुए मीसा भारती ने कहा कि यह सही है कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन एनडीए सरकार ने इससे निपटने के लिए क्या तैयारी की थी, यह भी बताया जाना चाहिए।

मीसा भारती ने कहा, “ललन सिंह बिहार के ही रहने वाले हैं। कई दलों का हिस्सा रहे हैं, सरकार में रहे हैं और मंत्री रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि बिहार के लिए बाढ़ की स्थिति नई नहीं है, लेकिन इनकी NDA सरकार ने इसके लिए क्या तैयारी की थी, ये बताएं?” उन्होंने आगे कहा कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है और लोगों को जान-माल के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ललन सिंह को अपनी ही सरकार से सवाल पूछना चाहिए।

मीसा भारती ने कहा, “डबल इंजन की सरकार है, केंद्र में भी उनकी सरकार है। केंद्र सरकार में कई मंत्री बिहार से हैं। आखिर वे केंद्र से कितनी राशि विशेष पैकेज के तौर पर अपने राज्य के लिए लेकर आए हैं? आखिर बिहार को मिला क्या?”

आरजेडी सांसद ने आरोप लगाया कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है, लेकिन सरकार की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं की जाती। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार की तैयारियों और केंद्र से मिलने वाली मदद को लेकर एनडीए सरकार से जवाब मांगा।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार में आई बाढ़ को लेकर कहा था कि बाढ़ हर साल आने वाली स्थिति है और यह कोई नई बात नहीं है।

वहीं, बिहार में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की बात करें तो 13 जिले प्रभावित बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ की स्थिति के बीच ललन सिंह के बयान और मीसा भारती के पलटवार ने बिहार में एनडीए बनाम आरजेडी की सियासी बहस को और तेज कर दिया है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *