Skip to content
September 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

चीन और तुर्की की मदद से तैयार पाकिस्तान का नया एयर डिफ़ेंस सिस्टम क्या भारत के ब्रह्मोस को रोक पाएगा?

September 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान की वायु सेना ने ड्रोन और दूसरे कम ऊंचाई वाले हवाई ख़तरों से निपटने के लिए मिसाइल, ऑटोमैटिक तोप और काउंटर-ड्रोन सिस्टम वाली बहुस्तरीय रक्षा संरचना बना…

ड्रोन और यूएवी हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल ने दुनिया भर की सेनाओं के लिए हवाई रक्षा को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है

ऐसे में यह सवाल महत्वपूर्ण हो गया है कि कम लागत वाले, छोटे ड्रोनों के बड़े पैमाने पर होने वाले हमलों को कैसे रोका जाए

अब पाकिस्तान की एयर फ़ोर्स अपनी कम दूरी की हवाई रक्षा (शॉर्ट-रेंज एयर डिफ़ेंस सिस्टम यानी एसएचओआरएडी) को मज़बूत करने के लिए चीन और तुर्की की मदद ले रही है

इनमें मिसाइलें, ऑटोमैटिक तोपें और ड्रोन-रोधी तकनीक शामिल हैं

पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स की ओर से सात सितंबर को जारी किए गए वीडियो में तीन अलग-अलग वायु रक्षा प्रणालियां दिखाई गई हैं. ये हैं –

– चीन में बनी एचक्यू-17एई कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली

– तुर्की की एसेलसन कोरकुट 35 मिमी ऑटोमैटिक एयर डिफ़ेंस गन सिस्टम

– और तुर्की का ही एसेलसन साहिन 40 मिमी काउंटर-ड्रोन सिस्टम

भारत-चीन के बीच पहली बार हुई इस लेवल की मीटिंग, विदेश मंत्रालय ने साझा की जानकारी

ब्रिटेन के एक क़िले पर पाकिस्तान का झंडा फहराने से शहर की राजनीति में मचा हंगामा

‘उम्मीद’ एक ज़िंदा शब्द है: आकृति चौधरी को मुआवज़ा देंगे डीएम और अफ़सर, हाई कोर्ट ने और क्या कहा

जहाँगीर: अपनी शराबखोरी कबूल करने वाला मुग़ल बादशाह, जिसकी सत्ता की बागडोर नूरजहाँ ने संभाली

ये सभी सिस्टम मिलकर एक एकीकृत रक्षा कवच बनाती हैं. इसका मक़सद अहम सैन्य प्रतिष्ठानों को ड्रोन, यूएवी हथियारों, हेलीकॉप्टर, क्रूज़ मिसाइल और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों सहित अलग-अलग हवाई ख़तरों से बचाना है

भारत-पाकिस्तान संघर्षः वो तीन जगहें जहां 2025 में भारत ने किए थे हमले11 मई 2026

भारत-पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के एक साल बाद चीज़ें कैसे बदलीं और क्या असर हुआ10 मई 2026

ये सिस्टम कैसे काम करता है

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

तीन स्तरीय कम दूरी की हवाई रक्षा की मूल अवधारणा यह है कि आने वाले ख़तरे से निपटने के लिए एक ही हथियार पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग दूरियों पर विभिन्न रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल किया जाए

इससे हवाई लक्ष्य को उसके लक्षित स्थान तक पहुंचने से पहले ही पता लगाने, उसका पीछा करने और उसे नष्ट करने के कई मौके मिलते हैं

पाकिस्तानी रक्षा विश्लेषक फ़ारूक़ चौधरी के अनुसार, ओपन सोर्स से मिली जानकारी से पता चलता है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने ड्रोन और अन्य निम्न-स्तरीय हवाई ख़तरों से निपटने के लिए चीनी निर्मित एचक्यू-17एई मिसाइल प्रणाली के साथ तोपख़ाने पर आधारित रक्षा की कई परतों को जोड़ने की रणनीति अपनाई है

उनके अनुसार, ड्रोन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल की जाने वाली इस रक्षात्मक संरचना में तोप आधारित रक्षा की तीन अलग-अलग परतें या लेयर्स शामिल हैं

साहिन 40 मिलीमीटर का इस्तेमाल लगभग 700 मीटर तक की कम दूरी पर छोटे ड्रोन के ख़िलाफ़ किया जा सकता है

कोरकुट 35 मिलीमीटर की प्रभावी मारक क्षमता लगभग चार किलोमीटर है

76 मिलीमीटर एलडी-76 तोपख़ाने पर आधारित यह रक्षा प्रणाली लगभग 10 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के साथ एक अतिरिक्त बाहरी परत प्रदान कर सकती है

हालांकि, फ़ारूक़ के अनुसार, पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से जारी वीडियो में एलडी-76 को आधिकारिक तौर पर नहीं दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ हफ़्ते पहले वायु सेना के आधिकारिक प्रतीक चिन्ह की एक तस्वीर सामने आई थी, जिस पर पाकिस्तान और चीन के झंडे के साथ एलडी-76 भी दिखाई दे रहा था

इसके आधार पर उनका मानना है कि भविष्य में इस प्रणाली का ऑर्डर दिया जा सकता है

उनके अनुसार, इन तोप आधारित प्रणालियों को चीन निर्मित एचक्यू-17एई मिसाइल पर आधारित एक कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली की मदद मिलती है

यह प्रणाली लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तक ड्रोन के ख़िलाफ़ प्रभावी है और इसका इस्तेमाल विभिन्न हवाई हथियारों के ख़िलाफ़ भी किया जा सकता है, जिन्हें तोपों से रोका नहीं जा सकता है

पाकिस्तान या भारत? किसके साथ हैं दुनिया के ताक़तवर देश 9 मई 2025

पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में किया भारी इज़ाफ़ा, भारत को लेकर क्या कहा गया15 जून 2026

पहली डिफ़ेंस लेयर: चीन में बनी एचक्यू-17एई

बाहरी रक्षात्मक परत एचक्यू-17एई से मिलती है. यह चीन में निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल प्रणाली है

इसे विमानों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोनों, क्रूज़ मिसाइलों और अन्य हवाई लक्ष्यों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसकी गतिशील प्रकृति इसे अलग-अलग स्थानों पर तैनात करने की अनुमति देती है

इस रक्षात्मक संरचना में एचक्यू-17एई अपेक्षाकृत लंबी दूरी पर हवाई ख़तरों को निशाना बनाकर सुरक्षित सैन्य प्रतिष्ठानों के लिए रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में काम करता है

तुर्की में बनी कोरकुट: तोप आधारित रक्षा

रक्षा की दूसरी परत या लेयर में तुर्की की कंपनी एसेलसन की ओर से निर्मित कोरकुट 35 मिलीमीटर ऑटोमैटिक एयर डिफ़ेंस गन सिस्टम है

ट्रैक वाले प्लेटफ़ॉर्म पर लगे इस सिस्टम में दो 35 मिलीमीटर की ऑटोमैटिक तोपें शामिल हैं

कोरकुट प्रोग्रामेबल हवाई विस्फोटक गोला-बारूद का इस्तेमाल करता है, जो हवा में फटकर टुकड़ों का एक बादल-सा बनाता है. यह ड्रोन, होवरक्राफ़्ट और अन्य कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों को निशाना बना सकता है

यह प्रणाली बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों के ख़िलाफ़ विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है

यह कम लागत वाले हवाई ख़तरों के ख़िलाफ़ महंगी मिसाइलों का इस्तेमाल करने के मुक़ाबले में बेहतर विकल्प होता है

भारत-पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के एक साल बाद चीज़ें कैसे बदलीं और क्या असर हुआ10 मई 2026

सिंधु जल संधि के निलंबन से पाकिस्तान को एक साल में कितना नुक़सान हुआ?27 अप्रैल 2026

आख़िरी डिफ़ेंसिव लाइन: तुर्की में बनी साहिन

सबसे भीतरी रक्षात्मक परत में 40 मिलीमीटर की काउंटर-ड्रोन प्रणाली शामिल है

इसे विशेष रूप से छोटे और बेहद-छोटे मानवरहित हवाई वाहनों का मुक़ाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

साहिन प्रणाली रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और एक ऑटोमैटिक फ़ायर कंट्रोल सिस्टम से लैस है. यह 40 मिलीमीटर एयरबर्स्ट ग्रेनेड का इस्तेमाल करती है, जो टार्गेट के पास पहुंचने पर हवा में फट जाते हैं

अहम जगहों के आसपास रक्षा की आख़िरी पंक्ति के रूप में काम करते हुए, यह प्रणाली उन छोटे हवाई ख़तरों को ख़त्म करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो रक्षा की पहली दो लेयर से बच निकलते हैं

पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स की बदलती रणनीति

रक्षा विश्लेषक फ़ारूक़ चौधरी के अनुसार, 2025 तक पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स का ध्यान पारंपरिक रूप से हवाई रक्षा के लिए अपने लड़ाकू जेट विमानों और हवाई क्षमताओं पर रहा है

उनके अनुसार, ड्रोन और अन्य हवाई हथियारों से पैदा हुए ख़तरे के कारण वायु सेना को अब अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है और वह ज़मीनी हवाई रक्षा में भारी निवेश कर रही है

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से हाल ही में प्रदर्शित की गई तीन बेहद कम दूरी की हवाई रक्षा (एसएचओआरएडी) प्रणालियां एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं

इस रणनीति के तहत पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स ड्रोन के ख़िलाफ़ इस्तेमाल के लिए कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणालियों को शामिल करने को प्राथमिकता दे रही है

फ़ारूक़ चौधरी के अनुसार, यह भी उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने मई 2025 के बाद एक साल के भीतर इन प्रणालियों को अपनी रक्षा संरचना में शामिल कर लिया

सिंध, जो कई धर्मों और साम्राज्यों का गवाह रहा, भारत का हिस्सा क्यों नहीं बना?30 नवंबर 2025

सर क्रीक से कराची तक: पाकिस्तान और भारत अचानक युद्धाभ्यास क्यों कर रहे हैं?5 नवंबर 2025

ड्रोन के ख़िलाफ़ कई स्तर की रक्षा प्रणाली

पाकिस्तानी रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक़ ये बदलाव हाल में पाकिस्तान के भारत और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ हुए संघर्षों से सीखे गए सबक़ की वजह से हो रहे हैं

इन संघर्षों में ड्रोन और यूएवी हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल ने पारंपरिक हवाई रक्षा प्रणालियों की कमियों को उजागर किया है और उनके लिए नई चुनौतियां पैदा की हैं

अब दुनिया भर की सेनाएं कई स्तरों की हवाई रक्षा प्रणालियों को अपनाने की ओर बढ़ रही हैं. ये प्रणालियां अलग-अलग किस्म के हवाई ख़तरों का प्रभावी ढंग से मुक़ाबला कर सकती हैं

हर आने वाले ड्रोन या हवाई ख़तरे के ख़िलाफ़ महंगी मिसाइलों का इस्तेमाल करने के बजाय, बहुस्तरीय रक्षा प्रणालियां मिसाइलों, एयर डिफ़ेंस गन्स और ड्रोन-रोधी प्रणालियों को जोड़ती हैं

यह रणनीति ख़तरे की प्रकृति, दूरी और आकार के आधार पर मिसाइलों, ऑटोमैटिक तोपों या ड्रोन-रोधी प्रणालियों के चयन की इजाज़त देती है. इससे रक्षा संसाधनों के अधिक प्रभावी इस्तेमाल में मदद मिलती है

चीनी मिसाइलें और तुर्की की तोपें

फ़ारूक़ चौधरी के अनुसार, पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स तुर्की में बनी तोप प्रौद्योगिकी को चीनी मिसाइल प्रणालियों के साथ मिलाकर एक ‘एकीकृत बेस रक्षा प्रणाली’ बनाना चाहती है. इसे वह सीआईडब्ल्यूएस (क्लोज़-इन वेपन सिस्टम) कहती है

उनके अनुसार, इस नज़रिए से पाकिस्तानी वायु सेना ड्रोन से लेकर कम ऊंचाई वाली क्रूज़ मिसाइलों और लंबी दूरी के बमों तक, अलग-अलग हवाई हथियारों का मुक़ाबला करने की क्षमता हासिल करना चाहती है

यह सहयोग चीन और तुर्की के साथ पाकिस्तान के बढ़ते रक्षा संबंधों का भी सबूत है

वो छह मौक़े जब ट्रंप ने अपने दावों से भारत को असहज किया18 अक्टूबर 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के भूगोल वाले बयान पर बोली पाकिस्तान की सेना5 अक्टूबर 2025

एयर चीफ़ मार्शल ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में दोनों देशों को हुए नुक़सान पर दिया ये बयान3 अक्टूबर 2025

क्या ये हर तरह के हवाई ख़तरे बचाव के लिए काफ़ी हैं

ये प्रणालियां मुख्य रूप से कम दूरी और कम ऊंचाई वाले हवाई ख़तरों से निपटने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, इसलिए इन्हें पाकिस्तान के लिए पूर्ण हवाई रक्षा का विकल्प नहीं माना जा सकता है

फ़ारूक़ चौधरी के अनुसार, ये प्रणालियां भारत के ब्रह्मोस जैसी उच्च गति वाली क्रूज़ मिसाइलों से सुरक्षा नहीं देती हैं और पाकिस्तानी वायु सेना को इस तरह के ख़तरों से निपटने के लिए शायद किसी और रक्षात्मक क्षमता पर निर्भर रहना होगा

पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से कम दूरी की मिसाइलों, ऑटोमैटिक तोपों और ड्रोन-रोधी तकनीक को एकीकृत रक्षा संरचना में शामिल करना इस बात का संकेत देता है कि ड्रोन ने हवाई रक्षा की प्राथमिकताओं को किस हद तक बदल दिया है

इस दौर में चुनौती केवल तेज़ गति वाले लड़ाकू विमानों या क्रूज़ मिसाइलों को रोकना ही नहीं है, बल्कि छोटे और अपेक्षाकृत सस्ते ड्रोन से भी निपटना है, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में किया जा सकता है

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *