प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी इस साल देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी, बीजेपी अध्यक्ष नित…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी इस साल देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित करेगी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अभियान की रूपरेखा साझा की। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, अभियान के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को होगी। अभियान के पहले दिन देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, इसी दिन शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवार अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करेंगे, इसके अलावा अभियान के दौरान पदयात्रा और बाइक रैली जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
अभियान के दौरान 2 अक्टूबर, यानी महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग इसमें हिस्सा लेंगे, पार्टी का फोकस सेवा गतिविधियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बताया कि इस अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा के सफर को लोगों तक पहुंचाना है, 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, 7 अक्टूबर 2026 को उनके इस सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे, बीजेपी इसी पड़ाव को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए रेखांकित करेगी, नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के शुरुआती राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सफर एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुआ था, उन्होंने गुजरात में नर्मदा परियोजना के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने की कोशिश और ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देने का भी जिक्र किया।
बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्थिति में हुए बदलाव का भी उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था को ‘फ्रैजाइल फाइव’ में गिना जाता था, जबकि आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, नितिन नवीन के मुताबिक, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भूमिका और प्रभाव भी मजबूत हुआ है।
अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता दी जाएगी, नितिन नवीन ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं का जिक्र किया, उन्होंने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को भी महिलाओं की नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, उन्होंने युवाओं की भूमिका पर कहा कि स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के क्षेत्र में युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उनके मुताबिक, युवा अब केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं।
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विकास के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत पर दिए गए जोर का भी उल्लेख किया, उन्होंने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और महाकाल जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर हुए कार्यों का जिक्र किया, इसके साथ ही उन्होंने सीमावर्ती गांवों को लेकर बदली सोच की बात भी कही, उनके अनुसार, पहले सीमावर्ती इलाकों को ‘भारत का आखिरी गांव’ कहा जाता था, लेकिन अब इन्हें ‘भारत का प्रथम गांव’ कहने की सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बीजेपी के मुताबिक, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा के सफर को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ देशभर में सेवा गतिविधियों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पदयात्रा, बाइक रैली और ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है।
div
Source: Filmitics







