Skip to content
September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
samachar

पंजाब में बीजेपी का बड़ा अभियान, 18 सितंबर से निकलेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ –

September 11, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पंजाब में बीजेपी का बड़ा अभियान, 18 सितंबर से निकलेगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने नशे के मुद्दे को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। बीजेपी 18 सितंबर से पूरे पंजाब में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकालने जा रही है। यात्रा की शुरुआत पठानकोट से होगी, जबकि 30 सितंबर को जालंधर में इसका समापन किया जाएगा।

बीजेपी के मुताबिक, 13 दिन चलने वाले इस अभियान की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। वहीं, जालंधर में होने वाली समापन रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की बात कही गई है।

पार्टी का दावा है कि इस अभियान के जरिए करीब 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाएं, बाइक रैलियां और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ‘नारी शक्ति’ बैठकों के जरिए महिलाओं को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

अभियान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करेंगे। पार्टी की ओर से युवाओं, खेल क्लबों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और गांव स्तर की समितियों को भी अभियान से जोड़ने की योजना है।

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट को भी अभियान के दौरान लोगों के बीच वितरित करने की बात कही गई है।

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इस अभियान को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। पार्टी नशे के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में चुनावी माहौल बनने के साथ पंजाब की राजनीति में नशा एक बार फिर प्रमुख मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।

अब नजर इस बात पर होगी कि बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का राज्य में कितना राजनीतिक और सामाजिक असर देखने को मिलता है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *