Skip to content
September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला –

September 11, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ, 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन प…

लखनऊ, 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन प्रभावित जिलों में पूरी मुस्तैदी के साथ राहत, बचाव, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था में जुटा है। राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को 8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत अभियान के दौरान अब तक किसी तरह की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर नाव और मोटरबोट की मदद ली है। अब तक 2,385 नाव और मोटरबोट राहत एवं बचाव अभियान में लगाई जा चुकी हैं। वहीं प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में इस समय 2,972 लोगों को आश्रय दिया जा रहा है, जहां उनके भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गुरुवार को ही 72,620 लंच पैकेट और 9,937 बाढ़ राहत किट वितरित की गईं। अब तक प्रदेश में 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट बांटे जा चुके हैं।

स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए भी प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें लगातार काम कर रही हैं। अब तक 1,165 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से ज्यादा ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। अब तक बाढ़ से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और न ही पशुहानि दर्ज की गई है।

राहत व्यवस्था में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुधन की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए अब तक करीब 6,956 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों के साथ पशुधन की सुरक्षा और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन प्रभावित जिलों में लगातार निगरानी कर रहा है। राहत शिविरों में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता, भोजन और राहत सामग्री का वितरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रदेश के अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी में बाढ़ राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *