गोण्डा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। परसपुर के शाहपुर धनावा में सोशल मीडिया पोस्ट को ले…
गोण्डा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। परसपुर के शाहपुर धनावा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद विनोद साहनी पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल विनोद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे और गोण्डा कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान संजय निषाद ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट लगाने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंत्री से बातचीत कर उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।पूरा मामला गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनावा का है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था। बीते बुधवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे निषाद पार्टी के कार्यकर्ता विनोद साहनी पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद गोण्डा से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई।विनोद साहनी की मौत की खबर के बाद निषाद समाज और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में प्रदेश के मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गोण्डा के सर्किट हाउस से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में करनैलगंज विधायक अजय सिंह भी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।कलेक्ट्रेट में संजय निषाद ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के सामने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ गैंगस्टर एक्ट लगाने, मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने और परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
डीएम के आश्वासन के बाद मंत्री और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि हत्याकांड में नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश जारी है। एसपी के मुताबिक, मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पंजीकृत मुकदमे में कुछ अन्य धाराओं का भी समावेश किया गया है। इसके साथ ही संबंधित थाना अध्यक्ष, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
div
Source: Filmitics







