Skip to content
September 12, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

शी जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स 2026 को चीन का मीडिया कैसे देख रहा है

September 12, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स 2026 के लिए दिल्ली में मौजूद हैं. इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत यात्रा पर हैं और इसलिए दुनियाभर की नज…

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और अन्य कई देशों के नेता दिल्ली में मौजूद हैं

यह शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को हो रहा है

भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है. लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ब्रिक्स की यह बैठक काफ़ी अहम है

एक तरफ ईरान युद्ध की वजह से मध्य-पूर्व में हालात काफ़ी जटिल हो गए हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ और वैश्विक व्यापार को लेकर रुख़ ने कई देशों के सामने मुश्किलें खड़ी की हैं

ऐसी स्थिति में चीन ने ख़ुद को अमेरिका के सामने न केवल सैन्य और आर्थिक ताक़त बल्कि बड़े उत्पादक और आपूर्तिकर्ता के तौर पर स्थापित किया है

जिनपिंग की यह यात्रा गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद पहली भारत यात्रा है

इसलिए न केवल वैश्विक हालात बल्कि भारत-चीन संबंधों के लिहाज से भी जिनपिंग की यह यात्रा काफ़ी अहम है. ऐसे में भारत ही नहीं कई देशों की नज़र ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर है

यही नहीं चीन ख़ुद जिनपिंग की भारत यात्रा पर नज़र बनाए हुए है

पीएम मोदी बोले- ‘ब्रिक्स समूह किसी के ख़िलाफ़ नहीं है’

पंजाब में सीजेपी के ‘स्कूल ऑडिट’ पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल, कहा- ऐसी हिम्मत

ब्रिक्स समिट में बड़े नेता आ गए लेकिन भारत के लिए अब भी कई चीज़ें हैं दांव पर

बांग्लादेश ने कहा- ब्रिक्स में भारत ने तारिक़ रहमान को पीएम की हैसियत से नहीं बुलाया

‘दुनिया चीन के विज़न को सुनने के लिए उत्सुक’

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

ग्लोबल टाइम्स ने ‘ब्रिक्स के 20 साल: दुनिया चीन के विज़न को सुनने के लिए उत्सुक है’ शीर्षक से संपादकीय प्रकाशित की है

इसमें टिप्पणी की गई है कि दुनिया जितनी अधिक उथल-पुथल और बदलाव से गुजरती है, ब्रिक्स सहयोग की अनूठी अहमियत उतनी ही स्पष्ट होती जाती है

इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे ब्रिक्स में ज़रूरी सुधार हो रहा है और इसकी क्षमता बढ़ रही है “यह भरोसा बढ़ रहा है कि ब्रिक्स सहयोग में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं और इसके देशों का भविष्य उज्ज्वल है.”

चाइन डेली ने अपनी एक ख़बर में लिखा, शनिवार से रविवार तक, शी भारत के नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होंगे. इस दौरान वह व्यापक ब्रिक्स सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की दिशा तय करने के लिए प्रमुख चीनी प्रस्ताव और पहल पेश करेंगे

चाइना डेली ने चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग के एक बयान का ज़िक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा कि चीन सभी ब्रिक्स पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है, ताकि व्यापक सहयोग लगातार आगे बढ़ता रहे और मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में योगदान दिया जा सके

वहीं ग्लोबल टाइम्स लिखता है, “शी जिनपिंग मौजूदा हालात में ब्रिक्स के लिए चीन की महत्वपूर्ण पहल और प्रस्ताव पेश करेंगे. इससे व्यापक ब्रिक्स सहयोग के बेहतर विकास की दिशा तय होगी. ऐसे समय में जब ब्रिक्स सहयोग तंत्र अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है, दुनिया चीन के विज़न को सुनने के लिए उत्सुक है.”

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, “ब्रिक्स देश अलग-अलग क्षेत्रों में हैं. उनका इतिहास, संस्कृति और विकास के रास्ते अलग हैं, फिर भी वे विकास, रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक शासन में सुधार की साझा आकांक्षाओं को लेकर एक साथ आए हैं.”

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं?10 सितंबर 2026

ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन में जीत के लिए किया भारत के चुनावों जैसा वादा10 सितंबर 2026

ट्रंप की ब्रिक्स देशों को धमकी देने का असर क्या भारत पर भी होगा?7 जुलाई 2025

ग्रेटर ब्रिक्स तक का सफ़र

चाइना डेली के मुताबिक़ पिछले एक दशक में ब्रिक्स ने सदस्यता और सहयोग के क्षेत्रों विस्तार किया है और आर्थिक स्तर पर तालमेल को आगे बढ़ाकर स्वास्थ्य, व्यापार, तकनीक, इन्नोवेशन और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग किया है

चाइना डेली ने लिखा है कि ब्रिक्स देश अब दुनिया की लगभग आधी आबादी, वैश्विक आर्थिक उत्पादन (ग्लोबल इकोनॉमिक आउटपुट) के क़रीब 30 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के एक-चौथाई से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं

वहीं ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “पिछले 20 साल में ब्रिक्स चार देशों से लेकर ‘ग्रेटर ब्रिक्स’ तक पहुंचा, इसने बांटने और बाधित करने की बाहरी कोशिशों का सामना किया और ग्लोबल साउथ के अग्रणी हिस्से में एक वास्तविक ताक़त के रूप में खड़ा हुआ.”

इसमें लिखा है कि आज के पास बड़े प्राकृतिक संसाधन, बड़े कारखाने और विशाल बाज़ार हैं. यह उभरते बाज़ारों और विकासशील देशों के बीच एकजुटता और सहयोग का प्रमुख और सबसे महत्वपूर्ण मंच बन गया है

ग्लोबल टाइम्स लिखता है, “मौजूदा समय में ऐसे कई बदलाव हुए हैं जो सौ साल में भी नहीं देखे गए. जबकि वर्चस्ववाद और एकतरफावाद को बढ़ावा मिल रहा है. लेकिन दुनिया जितनी अधिक उथल-पुथल और बदलाव से गुजरती है, ब्रिक्स सहयोग की अनूठी अहमियत उतनी ही स्पष्ट होती जाती है. ग्लोबल साउथ के देश सक्रिय रूप से ब्रिक्स के क़रीब आ रहे हैं और यह रुझान लगातार स्पष्ट होता जा रहा है.”

चीन से रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद जता रहे हैं पीएम मोदी लेकिन ये भी हैं चुनौतियां24 मार्च 2025

डॉलर के विकल्प पर ट्रंप की ब्रिक्स देशों को चेतावनी, अमेरिकी करेंसी के कमज़ोर होने का क्यों है उन्हें डर2 दिसंबर 2024

ब्रिक्स में भारत की पहचान बिल्कुल अलग, फिर भी वहाँ क्यों बना हुआ है? 23 अक्टूबर 2024

अन्य देशों की ब्रिक्स में दिलचस्पी

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “ब्रिक्स के साझेदार देश के रूप में मलेशिया लंबे समय से पूर्ण सदस्य बनने की इच्छा जता रहा है. इराक़, मेडागास्कर और अन्य देशों इसमें शामिल होने या साझेदार देश बनने की इच्छा जताई है. जून में उज्बेकिस्तान आधिकारिक रूप से न्यू डेवलपमेंट बैंक का सदस्य बन गया, जबकि ईरान ने भी घोषणा की है कि वह जल्द ही बैंक में शामिल होगा.”

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़ बढ़ता “ब्रिक्स फ़ीवर” ग्लोबल साउथ के देशों की उस सामूहिक आकांक्षा को दिखाता है, जिसमें वे समान विकास के अधिकार और अधिक निष्पक्ष व न्यायपूर्ण वैश्विक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं

2027 में ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने की बारी चीन की होगी

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, “जैसे-जैसे दुनिया अधिक उथल-पुथल वाली होती जा रही है, शांति, विकास, सहयोग और सभी देशों के लिए फ़ायदे का झंडा थामे रखना, ब्रिक्स के मक़सद को बेहतर करना और उसकी ताक़त दिखाना ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है.”

अख़बार के मुताबिक़ एक ऐसा ‘ग्रेटर ब्रिक्स’, जो अधिक एकजुट, कुशल, व्यावहारिक हो और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रतिबद्ध हो, ग्लोबल साउथ के साझा विकास के लिए निश्चित रूप से नई संभावनाएं खोलेगा

शिन्हुआ विश्वविद्यालय के बेल्ट एंड रोड इंस्टीट्यूट की वरिष्ठ शोधकर्ता हे यून के एक बयान को चाइन डेली ने जगह दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में ब्रिक्स सहयोग में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं

हे यून ने कहा, “चीन का योगदान केवल ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग के लिए विचार और दृष्टिकोण पेश करने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इन विचारों को संस्थानों, मंचों और परियोजनाओं में बदलने में भी रहा है.”

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने लिखा, ” चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के नई दिल्ली पहुंचे हैं.”

शिन्हुआ के मुताबिक़ जिनपिंग अन्य नेताओं के साथ व्यापक ब्रिक्स सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले (हाई क्वालिटी) विकास के लिए नई दिशा तय करने, ग्लोबल साउथ की सामूहिक ताक़त को एकजुट करने और गहरे बदलाव से गुज़र रही दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक गति देने के लिए काम करेंगे

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *