Skip to content
September 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

‘80% भारतीय मांसाहारी हैं’: राहुल गांधी के बयान और ब्रिक्स के गाला डिनर की कैसी है चर्चा

September 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शनिवार को 'भारत मंडपम' में पीएम मोदी ने डिनर का आयोजन किया था. इसमें विदेशी मेहमानों के साथ ही कई राज्यों के मु्ख्यमंत्री, केन्द्रीय म…

ब्रिक्स 2026 के गाला डिनर के मेन्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ख़ूब चर्चा कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया है कि “80% भारतीय मांसाहारी हैं.”

दरअसल यह चर्चा शनिवार को दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान रात में आयोजित गाला डिनर पर टिकी है

सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, गाला डिनर में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरट बीन पोरियल, ठक्कली बेले सारू, मिलेट पुलाव और बीट रूट रायता जैसे व्यंजन परोसे गए थे

इनमें स्टार्टर्स से लेकर डेज़र्ट तक कहीं भी कोई नॉन-वेज भोजन नज़र नहीं आता है. हालाँकि बीबीसी स्वतंत्र रूप से इस मेन्यू की पुष्टि नहीं करता है

लेकिन केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर पलटवार किया है

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित गाला डिनर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं और प्रतिनिधियों को परोसे गए भारतीय व्यंजनों में ‘पनीर लबाबदार’, ‘गुच्छी मर्मिक’, ‘बाजरा पुलाव’ और मिठाई में ‘शहतूत फिरनी’ शामिल थे

कांग्रेस का तंज़

सोशल मीडिया पर ब्रिक्स 2026 के गाला डिनर के मेन्यू पर चल रही चर्चा के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर छोले-भटूरे की एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “रिकॉर्ड के लिए: 80% भारतीय मांसाहारी हैं. भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है. मेरी बहन के छोले भटूरे भी स्वादिष्ट हैं.”

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, “बीजेपी की अपने साथी भारतीयों पर भोजन संबंधी अपनी पसंद थोपने की आदत पहले से ही बेहद परेशान करने वाली रही है. अब उसने दुनिया भर से आए गणमान्य लोगों पर भी अपनी पसंद थोपकर इसे एक क़दम और आगे बढ़ा दिया है.”

दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली

क्या होर्मुज़ स्ट्रेट फिर खुलेगा? नए समुद्री मार्ग की बैठक को लेकर ईरानी विदेश मंत्री ने ये कहा

महिला पत्रकार ने बताया- योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने के बाद क्या हुआ, बीजेपी और अखिलेश यादव क्या बोले

चीन की ख़ुद की ज़रूरत क्या उसे भारत के क़रीब ला रही है

उन्होंने लिखा, “भारत एक समृद्ध, विविधतापूर्ण और कई तरह के व्यंजनों वाला देश है, जहां दुनिया भर के लोग कुछ बेहतरीन मांसाहारी व्यंजनों का स्वाद लेते और आनंद उठाते हैं. तो फिर मोदी सरकार ने भारत की संस्कृति के इस हिस्से को छिपाने का फ़ैसला क्यों किया? क्या उसे उस विविधता पर शर्म आती है, जो भारत को भारत बनाती है?”

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिखा, “दिलचस्प बात है कि ब्रिक्स डिनर में नेताओं के लिए मेन्यू ‘पूरी तरह’ शाकाहारी था. शाकाहार को बढ़ावा देने में कुछ ग़लत नहीं है, जब तक कि यह जुनून न बन जाए.”

उनके मुताबिक़, “भारत में अधिकांश लोग मांसाहारी हैं. सर्वे बताते हैं कि केवल 20 से 30 फ़ीसदी लोग शाकाहारी हैं. भारत की बेजोड़ खान-पान की विविधता इसकी पहचान है. मछली के बिना तटीय खाना और मांस के बिना अवधी खाना नहीं हो सकता.”

राजदीप सरदेसाई ने पूछा, “भारत की असली झलक पेश करने वाले मेन्यू में हमारे सम्मानित मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों तरह के कहीं अधिक व्यंजन होने चाहिए. क्या आप सहमत हैं?”

बांग्लादेश ने कहा- ब्रिक्स में भारत ने तारिक़ रहमान को पीएम की हैसियत से नहीं बुलाया11 सितंबर 2026

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं?10 सितंबर 2026

शी जिनपिंग का सात साल बाद भारत दौरा कितना अहम, क्या हैं मायने10 सितंबर 2026

एआईएमआईएम नेता ने ये कहा

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने एक्स पर लिखा, “भारत की डायवर्सिटी की बात तो हम बहुत करते हैं, लेकिन इस मेन्यू से डायवर्सिटी ही गायब कर दी गई.”

“शाकाहारी खाने को आगे बढ़ाना है ज़रूर करिए, लेकिन भारत की भोजन की संस्कृति को सिर्फ शाकाहारी खाने तक सीमित मत करिए. भारत में करोड़ों लोग मांसाहारी भोजन खाते हैं. हमारे पकवानों में मटन, चिकन, मछली भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.”

उन्होंने लिखा, “दुनिया के बड़े-बड़े नेता भारत आए हैं. उनके सामने हमें भारत के पूरे स्वाद पेश करने चाहिए थे- मटन मसाला फ्राई, हैदराबादी बिरयानी, तंदूरी चिकन, बटर चिकन, गोवन फिश करी जैसे मशहूर भारतीय व्यंजन

वारिस पठान का कहना है, “दुनिया को बताइए कि भारत की विविधता सिर्फ भाषाओं और संस्कृतियों में नहीं, हमारी थाली में भी है.”

ब्रिक्स पर बंटी कांग्रेस: चिदंबरम ने उठाए सवाल तो थरूर ने गिनाए फ़ायदे11 सितंबर 2026

भारत क्या चीन के मामले में अमेरिका के लिए अब उपयोगी देश नहीं रहा?11 सितंबर 2026

ईरान के साथ अमेरिका की जंग 2029 तक जारी रह सकती है, ऐसी संभावना क्यों है?11 सितंबर 2026

बीजेपी ने क्या कहा

डिनर के मेन्यू पर कई लोगों के कमेंट के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा. “मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है.”

रिजिजू के मुताबिक़, “हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण की विविधता से भरपूर हैं और जिनमें अलग-अलग क्षेत्रीय परंपराओं की झलक मिलती है.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *