राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश कार सवार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर मौके से भाग निकले।

Date:

बदमाशों ने कार सवार युवकों पर चलाई गोली:मौके पर पहुंची पुलिस को मिला कारतूस और खोखा, केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश कार सवार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर मौके से भाग निकले। फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गईं। पीड़ित युवकों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी,मौके पर कैंट एसीपी,इंस्पेक्टर भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल कर मौके से एक कारतूस सहित खोखा बरामद किया हैं । पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

वृंदावन योजना सेक्टर दस निवासी सार्थक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अतुल सिंह निवासी आशियाना के साथ सोमवार शाम आई ट्वेंटी कार से रतन खंड पार्क नंबर दस में गाड़ी पार्क कर रहे थे। इस दौरान पार्किंग को लेकर एक बाइक सवार युवक से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक बाइक पर सवार दो युवक ने चलती गाड़ी पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी ।

फायरिंग से वह बाल बाल बच गए। लेकिन कार का पिछला शीशा टूट चुका था। दोनों का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवक स्प्लेंडर बाइक से था। एसीपी कैंट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौके से एक कारतूस और खोखा मिला है ,पीड़ित युवकों की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related