Skip to content
September 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

उत्तराखंड की नई फिल्म नीति का दक्षिण भारत में डंका! के०एस० चौहान, नोडल अधिकारी राज्य फ़िल्म विकास परिषद ने दी जानकारी –

September 15, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब दक्षिण भारत के बड़े फिल्म निर्माताओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। देवभूमि की नई फिल्म नीति का चेन्नई और हैदराब…

देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब दक्षिण भारत के बड़े फिल्म निर्माताओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। देवभूमि की नई फिल्म नीति का चेन्नई और हैदराबाद में आयोजित इण्डिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव (IIFTC) में प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसके बाद दक्षिण भारत के कई बड़े फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस ने उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर खासा उत्साह दिखाया है।उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) ने कॉन्क्लेव में राज्य की नई फिल्म नीति के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रमुख शूटिंग लोकेशंस को फिल्म निर्माताओं के सामने रखा।

परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत तैयार की गई राज्य की नई फिल्म नीति का ड्राफ्ट देशभर के फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रहा है।कॉन्क्लेव के दौरान दक्षिण भारत के कई बड़े फिल्म मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ हैदराबाद स्थित विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी के प्रतिनिधियों ने भी उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई। निर्माताओं ने अपनी आगामी फिल्मों, वेब सीरीज, सीरियल्स और म्यूजिक एल्बम्स की शूटिंग देवभूमि में करने की इच्छा जताई है।उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों का असर अब जमीन पर भी दिखाई दे रहा है। UFDC के अनुसार वर्तमान में राज्य में हर साल करीब 200 से 250 फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स की शूटिंग सफलतापूर्वक हो रही है।

फिल्मों की शूटिंग बढ़ने से उत्तराखंड को दोहरा फायदा मिल रहा है। एक ओर राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन स्थलों का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है, तो दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों, होटल कारोबार, परिवहन और स्थानीय सेवा क्षेत्र को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक और सुविधाजनक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है।दक्षिण भारत के बड़े प्रोडक्शन हाउस और रामोजी फिल्म सिटी की उत्तराखंड में बढ़ती रुचि को राज्य की फिल्म नीति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में यदि बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स उत्तराखंड की ओर रुख करते हैं, तो इससे देवभूमि की पहचान Tourism Destination के साथ-साथ Major Film Shooting Destination के रूप में भी मजबूत होगी।यानी उत्तराखंड की वादियों में अब सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया के बड़े नाम भी पहुंचने को तैयार हैं। नई फिल्म नीति के जरिए सरकार की कोशिश है कि देवभूमि की खूबसूरती बड़े पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचे और उसका लाभ पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को भी मिले।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *