UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने कु…
UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के तहत सहायक अध्यापक और प्रवक्ता यानी PGT के पद शामिल हैं। आयोग ने दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं।खास बात यह है कि सहायक अध्यापक के पदों के लिए 16 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं, जबकि PGT पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन में अपनी पात्रता और शैक्षिक योग्यता जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
इस भर्ती अभियान में कुल 12,405 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 सहायक अध्यापक (शहरी) पद शामिल हैं।सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर से शुरू होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। वहीं अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार या संशोधन 19 अक्टूबर 2026 तक कर सकेंगे।आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक सहायक अध्यापक पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
शिक्षक भर्ती का दूसरा बड़ा हिस्सा प्रवक्ता यानी PGT पदों का है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में PGT के कुल 2,607 पदों पर भर्ती की जाएगी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन का मौका 21 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा।PGT भर्ती की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। यानी दिसंबर में ही सहायक अध्यापक और PGT दोनों भर्तियों की लिखित परीक्षाएं आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है।
अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले OTR यानी One Time Registration पूरा करना होगा। इसके बाद ही संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।अभ्यर्थियों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले संबंधित पद की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, विषयवार पात्रता और अन्य शर्तों को आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन में ध्यान से पढ़ें। किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार मानें।
कुल मिलाकर यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा भर्ती अभियान है। 15,012 पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में आवेदन की तारीखों को लेकर किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते OTR पूरा करने और आधिकारिक विज्ञापन पढ़ने पर विशेष ध्यान देना होगा।
रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।
div
Source: Filmitics







