Skip to content
September 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
dharm

आयुष मलिक बोले- मर्ज़ी से अपनाया इस्लाम धर्म, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया अहम फ़ैसला

September 16, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के दवा कारोबारी आयुष मलिक के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को माना कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था.

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के दवा कारोबारी आयुष मलिक के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को माना कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा करते हुए उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता बहाल कर दी है

जस्टिस संदीप जैन ने कहा कि आयुष मलिक बालिग हैं और अपने जीवन से जुड़े फ़ैसले लेने में सक्षम हैं

अदालत के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया था और इस फ़ैसले में किसी तरह का दबाव, धमकी, अनुचित प्रभाव या प्रलोभन नहीं था

ग़ौरतलब है कि इस साल जून महीने में आयुष के पिता देवराज मलिक की शिकायत के बाद शामली पुलिस ने कथित ‘साज़िशन धर्म परिवर्तन’ के आरोप में उनकी कथित पत्नी चांदनी क़ुरैशी और ससुर इस्लाम क़ुरैशी को गिरफ़्तार किया था

इसके बाद जून के आख़िर में आयुष मलिक का ऐसा कथित वीडिया सामने आया था जिसमें आयुष मलिक पूजा करते नज़र आ रहे थे

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा

आयुष मलिक की बंदी प्रत्यक्षीकरण से जुड़ी याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की गई थी जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई

इस दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता बहाल कर दी है

किन यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, किसे देना होगा, क्या फ्री होगा, जानें सभी ज़रूरी सवालों के जवाब

फ़िल्म सेंसर बोर्ड का पुनर्गठनः सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा के अलावा और कौन शामिल

मक्का पर ‘ड्रोन अटैक’: लोगों को क्यों याद आई 47 साल पुरानी भयावह घटना

ईपीएफ़ओ की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये की गई, जानिए क्या बदलेगा

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

हाई कोर्ट ने कहा कि आयुष बालिग हैं और अपने जीवन से जुड़े फ़ैसले लेने में सक्षम हैं

अदालत के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया था और इस फ़ैसले में किसी तरह का दबाव, धमकी, अनुचित प्रभाव या प्रलोभन नहीं था

उन्होंने चांदनी क़ुरैशी से शादी करने की इच्छा भी जताई. कोर्ट ने कहा कि बालिग व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा के अनुसार धर्म चुनने और अपने जीवनसाथी का चुनाव करने का संवैधानिक अधिकार है

अदालत ने कहा कि आयुष की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर रोक जारी रखने का कोई क़ानूनी आधार नहीं है और उन्हें अपनी पसंद की जगह पर तथा अपनी इच्छा से चुने व्यक्ति के साथ रहने, अपनी पसंद का धर्म मानने और वैवाहिक संबंध के बारे में क़ानून के मुताबिक़ फ़ैसला लेने की स्वतंत्रता है

स्थानीय रिपोर्टर पंकज कुमार से आयुष मालिक के पिता देवराज मलिक ने अदालत के फ़ैसले के बाद फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि कोर्ट का आदेश मान्य है

ये याचिका दायर किए जाने के समय आयुष मलिक ने फ़ोन पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बात करते हुए कहा था, “मैं अदालत के ज़रिए अपनी धार्मिक स्वतंत्रता हासिल करना चाहता हूं इसलिए अदालत का रुख़ कर रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि मेरी बात सुनी जाएगी.”

आयुष मलिक का कथित वीडियो आया सामने, हिंदू धर्म में वापसी की कह रहे बात29 जून 2026

शामली के आयुष मलिक के मोहम्मद अली बनने का क्या है पूरा मामला9 जून 2026

पूजा करने के वीडियो पर क्या है कहना

जून महीने में आयुष मलिक का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो पूजा कर रहे हैं

इसके अलावा वीडियों में वो वापस हिंदू धर्म अपनाने की बात कर रहे थे

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि की थी लेकिन शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था कि उन्हें इस बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है

हिंदू धर्म में वापसी के अपने कथित वायरल वीडियो के बारे में आयुष मलिक ने कहा, “भावनात्मक दवाब में मुझसे यह वीडियो बनवाया गया था, मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं, उनकी ज़िंदगी का हवाला देकर मुझे हिंदू धर्म में वापसी का वीडियो जारी करने के लिए मजबूर किया गया था.”

वहीं, अदालत के फ़ैसले से पहले बीबीसी से बात करते हुए आयुष मलिक ने कहा था, “मुझे पूरी उम्मीद है कि अदालत मेरी व्यक्तिगत धार्मिक आज़ादी को बरक़रार रखेगी. मैं क़ानून के ज़रिए अपना अधिकार हासिल करना चाहता हूं.”

सहारनपुर की जिस मस्जिद को ढहाया गया उसको लेकर क्या-क्या दावे किए जा रहे हैं?15 सितंबर 2026

जब स्वामीनारायण संप्रदाय ने अदालत में कहा था- ‘हम हिन्दू नहीं हैं’14 सितंबर 2026

क्या था मामला

शामली ज़िले के दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म में परिवर्तन किया था. उन्होंने अपनी कथित पत्नी और ससुर की गिरफ़्तारी के बारे में मीडिया से बात की थी

शामली पुलिस ने 6 जून को आयुष मलिक उर्फ़ मोहम्मद अली के पिता देवराज मलिक की तरफ़ से दी गई शिकायत के बाद मुक़दमा दर्ज किया था

इसके बाद आयुष के कथित ‘साज़िशन धर्म परिवर्तन’ के आरोप में उनकी कथित पत्नी चांदनी क़ुरैशी और ससुर इस्लाम क़ुरैशी को गिरफ़्तार किया गया था

शामली पुलिस ने इस मामले में आयुष मलिक उर्फ़ मोहम्मद अली की पत्नी चांदनी क़ुरैशी के अलावा 9 नामजद अभियुक्तों और एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया था. इस मुक़दमे में चांदनी के परिवार से जुड़े लोगों के अलावा एक मौलवी को भी अभियुक्त बनाया गया है

मामले के बारे में जानकारी देते हुए शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से कहा था, “क़रीब तीस साल के आयुष मलिक एक संपन्न परिवार से हैं, उनके पिता देवराज मलिक शामली शहर के बड़े दवा कारोबारी हैं और शामली के दवा व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष भी हैं. आयुष उनके चार बच्चों में सबसे छोटा है और अकेला बेटा है.”

एसपी के मुताबिक़, “देवराज मलिक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके बेटे को संपत्ति हड़पने के मक़सद से साज़िशन चांदनी क़ुरैशी के ज़रिए फंसाया गया और धर्म परिवर्तन कराया गया.”

हालांकि इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए आयुष उर्फ़ मोहम्मद अली ने कहा था, “मेरे नाम प्रापर्टी नहीं हैं, मैंने अपने पिता को बोल दिया है कि वो अपनी संपत्ति मेरी बहनों और मेरी मां के नाम कर दें. प्रापर्टी को मुद्दा ना बनाया जाए.”

दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली13 सितंबर 2026

एफ़िल टावर विवाद: स्वामीनारायण संप्रदाय में महिलाओं से दूरी की क्या दलील है? 10 सितंबर 2026

पिता देवराज मलिक का दावा

देवराज मलिक ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था, “मुझे इसी साल फ़रवरी में पता चला कि मेरे बेटे ने धर्म परिवर्तन कर लिया है. हमने कई बार उससे वापस हिंदू धर्म अपनाने की गुज़ारिश की लेकिन वो नहीं माना. एक साज़िश के तहत उसे फंसाया गया और उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया.”

वहीं धर्म बदलने को लेकर अपने परिवार की प्रतिक्रिया पर आयुष मलिक ने कहा था, “मेरा परिवार नाराज़ है, वो कह रहे हैं कि हिंदू बनकर, हमारा बनकर रह, मैं उनसे कहता हूं कि मैं तुम्हारा ही हूं, उसके लिए हिंदू होना ज़रूरी नहीं, मैं अपनी नई धार्मिक पहचान के साथ रह सकता हूं.”

देवराज मलिक ने ये दावा भी किया था कि उनके बेटे और चांदनी क़ुरैशी के निकाह का फ़र्ज़ी निकाहनामा क़रीब चार साल पहले बनवाया गया था

पुलिस अब निकाहनामे की जांच भी कर रही है. वहीं आयुष मलिक ने मीडिया से कहा था कि निकाह उन्होंने अपनी मर्ज़ी से किया था

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *