पाकिस्तान के कोहाट में पुलिस लाइन के पास विस्फोट हुआ है. हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक,…
पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत के कोहाट में पूर्व पुलिस लाइन भवन के पास हुए एक विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 30 से अधिक लोग घायल हो गए
खैबर पख़्तूनख़्वाह के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फ़िकार हमीद ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोटकों से लदा एक वाहन पुरानी पुलिस लाइन में जा टकराया. विस्फोट के बाद हथियारबंद चरमपंथियों के साथ गोलीबारी जारी है
रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फ़ैजी के अनुसार, इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है
उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों को बचाव एंबुलेंस से क़रीबी अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है
बचाव दल के प्रवक्ता के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव अभियान में फ़िलहाल 14 एंबुलेंस और 40 से अधिक कर्मचारी जुटे हुए हैं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कोहाट विस्फोट की निंदा की है और कई लोगों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शहबाज़ शरीफ़ ने निर्देश दिया है कि घायलों की तत्काल मेडिकल मदद की जाए
शहबाज़ शरीफ़ ने संबंधित अधिकारियों से विस्फोट के कारणों पर रिपोर्ट मांगी है
कपड़ों में ही शौच हो जाने के बावजूद रेस जारी रखने पर एथलीट ने मांगी माफ़ी
निठारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरिंदर कोली हरिद्वार में मृत पाए गए
इतने घंटे से कम या ज़्यादा नींद ली तो जल्द आ सकता है बुढ़ापा, जानें कितनी नींद है पर्याप्त
टीएमसी और उसके चुनाव चिह्न पर ईसी की रोक, राहुल गांधी बोले, ‘ये सिर्फ़ ममता बनर्जी की लड़ाई नहीं’
उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं
(इस कहानी को लगातार अपडेट किया जा रहा है)
div
Source: BBC News हिन्दी







