Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
vyapar

ड्रोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पावरअस ने पाकिस्तान से किया अहम समझौता

September 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जिस पावरअस कंपनी ने पाकिस्तान के साथ समझौता किया है, उसमें राष्ट्रपति ट्रंप के दोनों बेटों की हिस्सेदारी है. समझौते को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि पाकिस्ता…

इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल की एक सहयोगी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़त किए थे

वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल के फ़ाउंडर अमेरिका के विशेष दूत और ट्रंप के क़रीबी सलाहकार स्टीव विटकॉफ के बेटे ज़ैक विटकॉफ हैं

अब पाकिस्तान ने ड्रोन सौदे के लिए एक ऐसी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़्त किए हैं, जिसका उस कंपनी में विलय होना है, जिसे ट्रंप के दो बेटों का समर्थन हासिल है

ये एमओयू ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने में लगा है. ट्रंप सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ़ कर चुके हैं

पाकिस्तान स्थिति अमरिकी दूतावास ने अपने एक्स अकाउंट पर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पावरअस के प्रतिनिधियों के साथ मुलाक़ात की एक तस्वीर पोस्ट की है

इस तस्वीर के साथ पोस्ट में अमेरिकी दूतावास ने लिखा है, ”एक मज़बूत अमेरिका-पाकिस्तान सुरक्षा साझेदारी हमारी साझी सुरक्षा और दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय सुरक्षा में योगदान देती है. अमेरिकी की एक्टिंग राजदूत नताली बेकर और अमेरिका स्थित डिफेंस कंपनी पावरस के प्रतिनिधियों ने 16 सितंबर को रावलपिंडी में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाक़ात की.”

”इस दौरान रक्षा उपकरणों की ख़रीद और उत्पादन में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. यह बातचीत दिखाती है कि ट्रंप प्रशासन की साझेदार देशों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की नीति किस तरह उन्हें सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की अपनी क्षमता मज़बूत करने में मदद कर रही है.”

अमेरिकी कंपनी और पाकिस्तान के बीच क्या सौदा हुआ

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अमेरिकी ड्रोन कंपनी पावरअस ने पाकिस्तानी सेना के साथ एक एएमयू पर दस्तख़्त किए हैं. इसमें ड्रोन से जुड़ा शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है

ट्रंप को भारत के ख़िलाफ़ मिला नया हथियार, एक्सपर्ट्स इसे रूस से आगे का मामला क्यों बता रहे हैं

आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के मामले में कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी ने क्या कहा

इतने घंटे से कम या ज़्यादा नींद ली तो जल्द आ सकता है बुढ़ापा, जानें कितनी नींद है पर्याप्त

कपड़ों में ही शौच हो जाने के बावजूद रेस जारी रखने पर एथलीट ने मांगी माफ़ी

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

कंपनी के को- फ़ाउंडर ब्रेट वेलिकोविच ने बुधवार को इस बात की जानकारी रॉयटर्स के साथ साझा की. हालांकि उन्होंने इसका ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया

वेलिकोविच ने इतना बताया है कि यह सौदा अनआर्म्ड एरियल सिस्टम से जुड़ा है

पावरअस मिलिट्री इंडस्ट्री में इस्तेमाल के लिए हवाई और समुद्री ड्रोन बनाती है

कंपनी का जल्द ही शेयर बाज़ार में लिस्टेड कंपनी ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स में विलय होना है

इस कंपनी को ट्रंप के दो बेटों का समर्थन हासिल है. दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि विलय अक्टूबर की शुरुआत में पूरा हो जाएगा

रॉयटर्स ने लिखा है कि अमेरिकी रेग्युलेटरी दस्तावेज़ों के मुताबिक़ डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप अमेरिकन वेंचर्स नाम के एक निवेश फंड के ज़रिए ऑरियस में हिस्सेदारी रखते हैं

विलय के बाद संयुक्त कंपनी में अमेरिकन वेंचर्स की 9.9 फ़ीसदी हिस्सेदारी होगी

हालांकि पावरअस के फ़ाउंडर और सीईओ एंड्रयू फ़ॉक्स ने उन अटकलों को ख़ारिज किया है कि कंपनी की तरक्की इसलिए हो रही है कि इससे ट्रंप के बेटे जुड़े हैं

उन्होंने कहा कि कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट उसकी योग्यता के आधार पर मिलते हैं और ट्रंप के बेटों की “कंपनी के कारोबारी मामलों में कोई भूमिका नहीं है.”

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ने कहा कि वह अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी रखने वाले एक पैसिव इन्वेस्टर थे

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस सौदे में हितों का कोई टकराव नहीं है

‘फ़ाइनैैंशियल टाइम्स’ ने इस सौदे की जानकारी देते हुए कहा है कि ट्रंप के दो बेटों के समर्थन वाली कंपनी पाकिस्तान को रक्षा तकनीक बेचने पर बातचीत कर रही है

यह सौदा पाकिस्तान की चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश का हिस्सा है

फाइनैंशियल टाइम्स ने लिखा है कि पावरअस में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप भी निवेशक हैं. पावरअस ने बुधवार को पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ एक एमओयू पर दस्तख़्त किए

कंपनी के सह-संस्थापकों के मुताबिक़, ”समझौते के तहत पाकिस्तान में ही ज्वाइंट वेंचर शुरू कर स्थानीय स्तर पर उत्पादन की योजना के लिए हो रही है.”

इस मामले की जानकारी रखने वाले इस्लामाबाद के एक शख़्स ने ‘फ़ाइनैंशियल टाइम्स’ को बताया कि समझौते में पाकिस्तान की सेना को ड्रोन और ड्रोन इंटरसेप्टर भी बेचने का प्रावधान है

कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब, क्या कहा?19 अगस्त 2026

पाकिस्तान ने एक साथ अमेरिका और ईरान दोनों को साध लिया लेकिन भारत ऐसा क्यों नहीं कर पाया?1 जुलाई 2026

ईरान के हमलों से अमेरिकी अड्डे हुए तबाह, सामने आईं तस्वीरों से और क्या पता चला17 सितंबर 2026

चीन पर पाकिस्तान की बड़ी निर्भरता

‘फ़ाइनेंशियल टाइम्स’ ने लिखा, ”पावरअस के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच ने कहा, “मुझे लगता है कि कई दशकों से अमेरिकी सरकार पाकिस्तान जैसे देशों को ड्रोन सिस्टम देने के ख़िलाफ़ रही है, जबकि चीन ने यहाँ के लोगों की मांग के मुताबिक़ लगभग हर तरह की तकनीक मुहैया कराई है.”

उन्होंने कहा, “इससे ऐसी निर्भरता पैदा हुई, जो नहीं होनी चाहिए थी. लेकिन अब हम अमेरिका की नीति में एक तरह का बदलाव देख रहे हैं. यह बदलाव सिर्फ़ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है. अमेरिका अपने ड्रोन सिस्टम को दूसरे देशों के साथ भी ज़्यादा साझा करने की दिशा में बढ़ रहा है.”

फाइनैंशियल टाइम्स के मुताबिक़ स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी सिपरी के मुताबिक़ पाकिस्तान के रक्षा आयात में क़रीब 80 फीसदी हिस्सा चीन का है

सिपरी के आंकड़ों के मुताबिक़, पाकिस्तान दुनिया में बड़े हथियारों का पांचवां सबसे बड़ा ख़रीदार है

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बेहतर होते रिश्तों का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के लिए कई महीनों तक मध्यस्थता की थी

उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे सेक्टर में कई सौदों के ज़रिए ट्रंप और उनके क़रीबी लोगों के साथ भी रिश्ते मज़बूत किए हैं

पावरअस के चेयरमैन और सीईओ एंड्रयू फॉक्स ने कहा, “पाकिस्तान के पास सिर्फ़ कूटनीतिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्तर पर भी आगे बढ़ने का मौक़ा है. वह यहां उद्योग खड़ा कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है और निर्यात के अवसर तैयार कर सकता है.”

उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह सिर्फ़ एक बार का सौदा नहीं है. यह एक लंबी अवधि रिश्ते की शुरुआत है.”

पाकिस्तानी जहाज़ से टक्कर पर भारत ने जिस आर्टिकल-10 का हवाला दिया वो क्या है, पाकिस्तान ने क्या कहा?16 सितंबर 2026

चीन और तुर्की की मदद से तैयार पाकिस्तान का नया एयर डिफ़ेंस सिस्टम क्या ब्रह्मोस को रोक पाएगा?8 सितंबर 2026

सिंधु जल संधि पर परमानेंट कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन का पाकिस्तान के पक्ष में फ़ैसला, भारत पर क्या असर? 1 सितंबर 2026

पावरअस का क़ारोबार कितना बड़ा

पावरअस की स्थापना पिछले साल ऑटोनॉमस पावर कॉर्प. के नाम से हुई थी

कंपनी इस साल नैस्डैक में लिस्ट ऑरियस ग्रीनवे होल्डिंग्स के साथ विलय के ज़रिए शेयर बाज़ार में लिस्ट होने वाली है

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप इस निवेश कंपनी में भी शेयरधारक हैं

पावरअस ने यूक्रेन से ड्रोन तकनीक का लाइसेंस लिया है. रूस के साथ युद्ध में बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे ड्रोन यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं

पावरअस ने ऐसी दूसरी ड्रोन कंपनियों का भी अधिग्रहण किया है जो कम लागत वाले ऐसे सिस्टम बनाती हैं, जो युद्ध, मानवीय आपात स्थितियों और खेती-बाड़ी के लिए भारी वजन ले जा सकता है

कंपनी हर महीने करीब 3,000 ड्रोन इंटरसेप्टर भी बनाती है. पिछले महीने उसने अमेरिकी वायु सेना को इंटरसेप्टर सप्लाई करने के लिए 90 करोड़ डॉलर का सौदा भी किया था

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *