Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
vyapar

श्रिया सरन ने ‘दृश्यम’ के लास्ट चैप्टर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के साथ नंदिनी को अलविदा कहने पर शेयर किए अपने जज़्बात

September 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की रिलीज़ में अब दो हफ्ते से भी कम समय बाकी है और विजय सालगांवकर का सालों से सुरक्षित रखा गया राज़ अब पहले से कहीं ज्यादा उजागर होने के कर…

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की रिलीज़ में अब दो हफ्ते से भी कम समय बाकी है और विजय सालगांवकर का सालों से सुरक्षित रखा गया राज़ अब पहले से कहीं ज्यादा उजागर होने के करीब है. एसपी क्राइम ब्रांच की भूमिका में जयदीप अहलावत की एंट्री के साथ-साथ तब्बू की मीरा देशमुख और प्रकाश राज भी विजय की हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं, जिससे उस पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यह रहस्य 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में सामने आएगा

‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज़ी अपने बहुप्रतीक्षित अंतिम अध्याय की ओर बढ़ रही है. ऐसे में श्रिया सरन ने नंदिनी के किरदार को निभाने के अपने अनुभव और इस किरदार से अपने खास जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग पूरी होने के बाद ‘दृश्यम’ की दुनिया को अलविदा कहना उनके लिए कैसा अनुभव रहा

श्रिया सरन ने साझा किया, “नंदिनी हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी. नंदिनी और विजय का रिश्ता बहुत खूबसूरत है, जहां विजय कभी यह नहीं कहता कि नंदिनी ने कुछ गलत किया है. सिर्फ पहले पार्ट में, जब वह कहती है, ‘मैंने सब ठीक किया ना’, तब वह कहता है, ‘नहीं, वो हमारे पास वापस आएंगे.’ इसके बाद से उसने हमेशा उसका साथ दिया है.”

उन्होंने आगे कहा, “अभिषेक ने इसे बहुत खूबसूरती से लिखा है. दूसरे पार्ट से लेकर तीसरे पार्ट तक, जिस तरह से दोनों एक टीम की तरह काम करते हैं… एक खूबसूरत लाइन है जो पार्ट 1 से लेकर ‘द कन्क्लूजन’ तक चलती है, और वह कहती है, ‘दम घुटता है.’ मुझे लगता है कि यह लाइन उसके भीतर चल रही हर चीज़ को बयां करती है—उसका दर्द, डर, कल क्या होगा इसकी चिंता, अपने परिवार को खोने का डर और अपने बच्चों के साथ मौजूद रहने की उसकी चाहत.”

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के सेट पर आखिरी दिन श्रिया भावुक होगई थीं. अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “जब हम ‘द कन्क्लूजन’ की शूटिंग कर रहे थे, सेट पर आखिरी दिन मुझे याद है कि जब मैं सेट से जा रही थी, तो आखिरी बार मैंने डाइनिंग टेबल की तरफ देखा. उन्होंने वहां इतना समय बिताया था, इतने सारे सीन्स वहां और उस घर में शूट किए थे. और मुझे लगा कि ये सब अब पीछे छूट रहा है. लेकिन जो यादें मैंने संजोई हैं, मैंने जितना कुछ सीखा है और जिस खूबसूरती से इसे लिखा गया है, वो हमेशा मेरे साथ रहेगा.”

View this post on Instagram

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के साथ कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे. फिल्म के साथ इस चर्चित फ्रैंचाइज़ी के अंतिम अध्याय के लिए एक दमदार कलाकारों की टोली एक साथ आ रही है

स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत, पैनोरमा स्टूडियोज़ की यह फिल्म अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित है और इसकी कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *