Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

स्मृति मंधाना ने तूफानी अर्धशतक ठोक रचा इतिहास, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई वो कर हासिल किया नया कीर्तिमान

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में अर्धशतक ठोक कमाल कर…

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में अर्धशतक ठोक कमाल कर दिया है. स्मृति मंधाना ने 30 बॉल पर 50 रन पूरे कर अपना अर्धशतक ठोक डाला. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में मंधाना ने ये पारी खेलकर वो कर दिखाया है, जो दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई है. उन्होंने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं

भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और श्रीलंका को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना शेफाली वर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आईं. मंधाना ने शुरुआत से ही तूफानी पारी खेली

Stepping up again on the big stage 👏#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana with a 3️⃣0️⃣-ball FIFTY in the Gold Medal match 🫡Updates ▶️ pic.twitter.com/fpMhBcpGG3

स्मृति मंधाना ने अपनी इस पारी में बड़े शॉट खेले और लगातार चौके-छक्कों की बरसात अपने बल्ले से करती रहीं. मंधाना ने अपने अर्धशतक पहुंचने के लिए सिर्फ 30 बॉल लीं. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. ये उनके टी20 क्रिकेट करियर की 30वीं हाफ सेंचुरी है

FIFTY FOR SMRITI MANDHANA IN ASIAN GAMES FINAL.👑- Smriti Mandhana smashed a brilliant fifty against Sri Lanka in Asian Games Gold Medal Match. pic.twitter.com/WxOvHbc7Bw

इस शानदार पारी के साथ ही स्मृति मंधाना ने इतिहास भी रच दिया है. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो दुनिया की कोई भी महिला बल्लेबाज अपने नाम नहीं कर पाई है. दरअसल, स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बन गईं. उनसे पहले किसी ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की है

🚨 SMRITI MANDHANA CREATED HISTORY 🚨 – Smriti Mandhana becomes the first Cricketer to complete 11,000 runs in Women’s International Cricket History. 🫡 pic.twitter.com/4XSVsyFPiY

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *