Shahrukh Khan visits lalbaugcha Raja Pandal: बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे.उनके साथ उनकी…
Shahrukh Khan visits lalbaugcha Raja Pandal: बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे.उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. इस दौरान शाहरुख और उनकी फैमिली के साथ मैनेजर ने भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. हाालंकि, सबसे ज्यादा ध्यान शाहरुख की दो चीजों ने खींचा. दरअसल, शाहरुख को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी गणपति के चरण स्पर्श करने का तरीका सिखाती नजर आईं. इसके साथ ही एक्टर गर्मी के चलते मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते दिखाई दिए
शाहरुख खान का सोशल मीडिया ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो सभी धर्मों को एक समान मानते हैं. एक्टर के साथ पत्नी गौरी खान, सुहाना खान भी साथ नजर आईं. हालांकि, इस मौके पर आर्यन खान और उनके छोटे बेटे अबराम दिखाई नहीं दिए. न्यूज एजेंसी ANI की ओर से सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने का तरीका सिखाती हुईं नजर आईं. बाद में एक्टर ने भगवान गणेश के चरणों में फूल चढ़ाए और पत्नी और बेटी के साथ बप्पा की आरती में भी शामिल हुए
जब शाहरुख खान लालबागचा राजा पंडाल दर्शन करने पहुंचे तो वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. उनके कई सारे फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड नजर आए. भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. दर्शन के दौरान शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए. वहीं उनकी बेटी सुहाना खान हरे रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं. जबकि गौरी खान ने पीले रंग के एथनिक आउटफिट में कैरी किए हुए थे
लालबागचा राजा के दर्शन के बाद शाहरुख खान मुंबई में टी-सीरीज के ऑफिस भी पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ गणेश पूजा में हिस्सा लिया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शाहरुख ब्लैक ट्राउजर और चेक शर्ट पहने नजर आए. उन्होंने गणपति की प्रतिमा के सामने प्रार्थना की और प्रसाद भी ग्रहण किया
इससे पहले शाहरुख मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे. इस मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ-विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स ने भगवान गणेश की पूजा की थी. सेलिब्रेशन की एक फोटो अब ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह और शाहरुख खान को नीता के साथ आरती करते हुए देखा गया
#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai. pic.twitter.com/STSjyxRjPJ
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हैं क्योंकि शाहरुख करीब तीन साल दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं
div
Source: NewsNationTV







