Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज कितने गिरे दाम

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी मंगलवार को सपाट खुले और शुरुआत कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में बने हुए थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीए…

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी मंगलवार को सपाट खुले और शुरुआत कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में बने हुए थे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,094 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. सुबह 10 बजे यह 36 रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,005 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,317 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,40,529 रुपये प्रति किलो पर खुला. खबर लिखे जाने तक यह 238 रुपये या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,555 रुपये प्रति किलो पर था

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,39,400 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,40,529 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. कॉमेक्स पर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी

जानकारों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है. हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतें सोने के लिए सकारात्मक बनी हुई हैं और 4,250 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक मजबूत टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है

इस हफ्ते अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक डेटा नहीं आने के चलते सोने की कीमतें एक दायरे में रह सकती हैं, लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कॉमेक्स पर सोना 4,250-4,450 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर सोना 1,51,000-1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहने की उम्मीद है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *