Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सीएम योगी गुरुवार यानी 24 सितंबर को सौगात देने वाले हैं. दरअसल, लखनऊ…

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सीएम योगी गुरुवार यानी 24 सितंबर को सौगात देने वाले हैं. दरअसल, लखनऊ में अपना घर बनाने के लिए गुरुवार को आपको प्लॉट खरीदने का एक और विकल्प मिल जाएगा. आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना और सीतापुर रोड की नैमिषनगर योजना का 24 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा

सीएम योगी खुद भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) दोनों योजनाओं में शुरुआती चरण के करीब 5,000 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. इस कार्यक्रम को लेकर एलडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आयोजन स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और हेलीपैड का निर्माण भी कराया जा रहा है. प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं

एलडीए के मुताबिक वरुण विहार और नैमिषनगर को मिलाकर करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य प्रस्तावित हैं. दोनों परियोजनाओं पर लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है. यहां सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं के साथ आधुनिक शहरी ढांचा तैयार किया जाएगा.एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, पहले चरण में दोनों योजनाओं में करीब 5,000 प्लॉट के लिए आवेदन लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री के हाथों भूमि पूजन के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी

दोनों टाउनशिप में प्लॉट की कीमत अलग-अलग रखी गई है. वरुण विहार में भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है. वहीं नैमिषनगर योजना में यह दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफुट होगी. प्लॉट अलग-अलग आकार में उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे

सीतापुर रोड पर विकसित होने वाली नैमिषनगर योजना की खासियत इसका धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप होगा. योजना में योग, ध्यान और साधना से जुड़े केंद्रों के साथ आश्रम तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थान विकसित करने का प्रस्ताव है.इसके अलावा ओडीओपी केंद्र, व्यावसायिक क्षेत्र, शिक्षा केंद्र, सामुदायिक पार्क, खुले में व्यायाम की सुविधा और शॉपिंग स्ट्रीट जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी

नैमिषनगर में 800 से लेकर 5,000 वर्गफुट तक के भूखंड प्रस्तावित हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये से 1.90 करोड़ रुपये तक हो सकती है. प्लॉट के आकार के अनुसार पंजीकरण राशि भी अलग होगी. 800 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 1.52 लाख रुपये और 5,000 वर्गफुट के प्लॉट के लिए करीब 9.50 लाख रुपये पंजीकरण राशि निर्धारित की गई है

एलडीए दोनों परियोजनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस टाउनशिप के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है. चौड़ी सड़कों, बेहतर कनेक्टिविटी, व्यवस्थित यातायात, हरित क्षेत्रों और आधुनिक नागरिक सुविधाओं को विकास योजना में प्रमुखता दी गई है. प्राधिकरण के अनुसार, इन परियोजनाओं से लखनऊ के भविष्य के शहरी विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है

24 सितंबर के कार्यक्रम में केवल नई टाउनशिप ही नहीं, बल्कि एलडीए की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास प्रस्तावित है. इन परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 4,150 फ्लैट बनाए जाने की योजना है.इनमें अनंत नगर का आदिती अपार्टमेंट सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा, जहां 1,932 फ्लैट प्रस्तावित हैं. इसके अलावा विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट में 646 फ्लैट बनाए जाएंगे

अन्य परियोजनाओं में बागेश्वरी अपार्टमेंट में 824, ऐशबाग स्क्वायर में 384 और बसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास प्रस्तावित पार्क व्यू अपार्टमेंट में 364 फ्लैट शामिल हैं. एलडीए के मुताबिक इन आवासीय परियोजनाओं में कुछ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य परियोजनाओं पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. 24 सितंबर के कार्यक्रम में इन सभी परियोजनाओं को भी औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *