Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

कैटरीना कैफ की मां क्यों तमिलनाडु के गांव में काट रहीं अपनी लाइफ? बगैर बिजली-इंटरनेट के कैसे हो रहा गुजारा

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Suzanne Turquotte Lives in Village: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) इन दिनों फिल्मों से दूर एक बच्चे की मां बनने का सुख ले रही हैं. कैटरीना ने अपन…

Suzanne Turquotte Lives in Village: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) इन दिनों फिल्मों से दूर एक बच्चे की मां बनने का सुख ले रही हैं. कैटरीना ने अपने करियर में ‘नमस्ते लंदन’, ‘पार्टनर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में लीड रोल निभाया है. हालांकि, वह इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं और अपने परिवार को टाइम दे रही हैं. लेकिन इस बारे में कम ही लोग जानते हैं कि 74 साल की कैटरीना की मां सुजैन टरकोट (Suzanne Turquotte) कई सालों से तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में रही हैं. बताया जाता है कि यहां पर बिजली और इंटरनेट की सुविधा में भी बेहतर नहीं है. लेकिन वह किसी मजबूरी में यहां नहीं रह रही है. उन्होंने अपने काम और कंफर्ट की वजह से लग्जरी लाइफ को छोड़कर गांव में रहना चुना

कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोट तमिलनाडु के मदुरै जिले के एक गांव में अपने जीवन का गुजारा कर रही हैं. बताया जाता है कि यहां पर बिजली और इंटरनेट जैसी बेसिक सुविधाएं बहुत कम है. कैटरीना कैफ ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी मां लंदन की आलीशान लाइफ को छोड़कर सालों से उस पिछड़े गांव में रह रही हैं, ताकि वे वहां के गरीब बच्चों को ट्यूशन दे सकें. साथ ही अपना समाजसेवा का काम भी कर सकें. आपको बता दें कि इस इलाके में बिजली की भारी किल्लत रहती है और दिन में केवल 12 घंटे ही बिजली आती है. बिजली की इस कटौती और इंटरनेट नेटवर्क कम फैसिलिटी की वजह से कैटरीना अक्सर अपनी मां सेवीडियो कॉल पर भी बात नहीं कर पाती हैं और इसके लिए उन्हें नॉर्मल कॉल करना पड़ता है. इसके बावजूद, समाज सेवा और बच्चों के फ्यसर को संवारने के लिए उनकी मां इस सिचुएशन में भी सादा जिंदगी को खुशी-खुशी जी रही हैं

दरअसल, इसकी शुरुआत साल 2008 हुई थी. जब लंदन में रह रहीं कटरीना कैफ की मां तमिलनाडु आईं थीं. उन्हें यहां आकर एक NGO के बारे में पता चला जो गांवों में रह रहे गरीब और वंचित बच्चों को बेहतर फ्यूचर के लिए काम कर रहा था. शुरुआत में उन्होंने सरकारी स्कूलों में फ्री ट्यूशन पढ़ाने और एक छोटा सा नेटवर्क बनाने से की थी. इसके बाद धीरे-धीरे यह एक सामुदायिक विकास संगठन में बदल गया. बाद में कैटरीना की मां ने इस NGO के जरिए स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम किया और फिर साल 2015 में उन्होंने माउंटेन व्यू नाम का स्कूल शुरू किया

View this post on Instagram

साल 2015 में सुजैन ने ‘Mountain View School’ नाम से स्कूल खोला. जब उन्होंने यह स्कूल शुरू किया था तब यहां पर सिर्फ कुछ छोटे बच्चों को पढ़ाया जाता था. जिसके बाद धीरे-धीरे उनका स्कूल एक मान्यता प्राप्त प्राइमरी स्कूल में बदल गया. जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े गांवों के 30 से कम बच्चों को पढ़ाया जाने लगा. इसी तरह वक्त के साथ के स्कूल के बच्चों की संख्या 300 से अधिक हो गई. इसके अलावा तमिलनाडु में एक एनजीओ रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया की भी स्थापना की थी

बता दें कि सुजैन टरकोट 8 बच्चों की मां हैं और पेशे से वकील और समाजसेवी हैं. कैटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के बिजनेसमैन हैं. जब कैटरीना बहुत छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. इसके बाद सुजैन ने अकेले ही अपने सभी बच्चों को पाला-पोसा. कैटरीना की तीन बड़ी बहनें, तीन छोटी बहनें और एक बड़ा भाई है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *