Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

जमुई छेड़छाड़ कांड में नाबालिगों का VIDEO शेयर करने वाले भी नपेंगे, 7 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 2 का हाफ एनकाउंटर; ADG ने बताया अब तक क्या-क्या हुआ

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जमुई में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। ADG के.एस. अनुपम ने बताया वीडियो वायर…

Hindi News /

भारत /

बिहार न्यूज /

जमुई में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। ADG के.एस. अनुपम ने बताया वीडियो वायरल होने के बाद अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई

3 min read

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। छात्रा के साथ रास्ते में बदसलूकी और गंदी हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव को जमुई पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है

जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया है। विपक्ष बिहार सरकार को लगातार निशाने पर ले रही। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगें। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। बिहार पुलिस के एडीजी ने अब की कार्रवाई की जानकारी दी है

ADG ने बताया अब तक क्या-क्या हुआ

जमुई की घटना पर ADG (लॉ एंड ऑर्डर, बिहार) के.एस. अनुपम ने कहा, “कल तीन लोगों को पकड़ा गया था। आज हमने मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथियों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है। हम जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले की सुनवाई तेजी से हो और इसे तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाए।”

Video वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

“हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं जिन्होंने वीडियो शेयर किया, क्योंकि नाबालिगों का फुटेज शेयर करना कानून का उल्लंघन है और संवेदनशीलता की कमी को दिखाता है। हमने POCSO एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया है। नाबालिगों से जुड़ा ऐसा कंटेंट बनाना या शेयर करना एक सजा-योग्य और गैर-जमानती अपराध है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ हम उचित कार्रवाई करेंगे।”

कौन है मुख्य आरोपी नंदन यादव

मुख्य आरोपी नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम गनौरी यादव बताया जा रहा है। घटना के समय उसने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नंदन ने ही स्कूटी से लौट रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को बीच रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी। वारदात के बाद नंदन यादव फरार था। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। एनकाउंटर के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *