Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
rajneeti

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 10 अक्टूबर से पहले करना होगा यह जरूरी काम

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

8th Pay Commission Update:देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इस समय आठवें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी बढ़ो…

8th Pay Commission Update:देश भर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें इस समय आठवें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं. सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर और नए भत्तों को लेकर आयोग से जुड़े हर नए अपडेट को बारीकी से देख रहे हैं. इसी बीच वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के सामने आते ही कर्मचारी संगठनों में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि आयोग अब सीधे तौर पर जमीनी स्तर पर जाकर हितधारकों से बातचीत करने जा रहा है

आठवें वेतन आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग की टीम आगामी 22 और 23 अक्टूबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का दौरा करेगी. यह बैठक 20 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार बीतने के ठीक बाद आयोजित की जाएगी. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वेतन आयोग अलग-अलग केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों, संगठनों, पेशेवर संस्थानों और कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बैठकर विचार-विमर्श करेगा

वित्त मंत्रालय के अधीन काम कर रहे आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई में बातचीत का हिस्सा बनने के लिए एक तय प्रक्रिया का पालन करना होगा. जो भी यूनियन या कर्मचारी संगठन आयोग के समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से समय यानी अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा. इसके लिए अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है. 10 अक्टूबर के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा

आयोग ने अपने निर्देश में यह भी साफ किया है कि आवेदन पत्र भरते समय संगठनों को अपनी ‘यूनिक मेमो आईडी’ दर्ज करना जरूरी होगा. यह आईडी तब मिलती है जब कोई संगठन पहले से अपना मांग पत्र या मेमोरेंडम वेबसाइट पर जमा कर देता है. इसके बिना बैठक के लिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा. सभी आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद आयोग खुद चयनित प्रतिनिधियों को बैठक के स्थान और समय की पूरी जानकारी भेजेगा

मुंबई से पहले भी वेतन आयोग देश के कई प्रमुख शहरों में जाकर कर्मचारियों की नब्ज टटोल चुका है. आयोग ने सितंबर के शुरुआती हफ्ते में पुडुचेरी में और उसके बाद चंडीगढ़ में लगातार तीन दिनों तक बैठकें आयोजित की थीं. वहीं मुंबई जाने से पहले 7 और 8 अक्टूबर को आयोग की टीम बेंगलुरु में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से मुलाकात करने वाली है. इन बैठकों का मुख्य मकसद कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं और महंगाई के दौर में उनके जीवन यापन के खर्च को समझना है

मुंबई बैठक में कर्मचारी संगठनों की ओर से कई बड़ी मांगें रखे जाने की उम्मीद है. इसमें बेसिक पे में भारी इजाफा, फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाना, मकान किराया भत्ता यानी एचआरए के नियमों में सुधार और पुरानी पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं. कर्मचारियों की मांग है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और महंगाई को देखते हुए उनके वेतन ढांचे में ऐसा बदलाव हो जिससे निचले स्तर के कर्मियों को भी ठोस राहत मिल सके

वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक, आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होती है. इस हिसाब से वेतन आयोग की रिपोर्ट आने की अंतिम समय-सीमा मई 2027 के आसपास बनती है. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सरकार उसकी समीक्षा करती है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद उसे लागू किया जाता है. ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखें तो सिफारिशों को पूरी तरह से लागू होने में करीब दो साल का समय लग सकता है, यानी कर्मचारियों के खातों में नई व्यवस्था का पूरा फायदा 2029 या 2030 तक दिखने की पूरी संभावना है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *