Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी…’ ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं को नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा होने वाला है। आप बस ग…

Hindi News /

भारत /

उत्तर प्रदेश न्यूज /

‘गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी…’ ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं को नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा होने वाला है। आप बस गिनती शुरू कर दीजिए

3 min read

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में मिशन 2027 की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, वहीं बयानों के तीर भी खूब चल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा निशाना साधा है

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात का जिक्र किया। राजभर ने लिखा, ‘का भइया अखिलेश जी, हाल-चाल ठीक है न? वैसे लगता नहीं है कि हाल ठीक होगा। चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है। वो भी बिना लेन-देन के, बिना भेदभाव के, बिना जात-पात के, बिना क्षेत्रवाद के।’

गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी- राजभर

उन्होंने आगे सीएम योगी के बयान को लेकर लिखा, ‘नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा। सीएम साहब कहे हैं ना कि बस गिनती करते जाइए। तो गिनती शुरू कर दीजिए। वैसे आप ठीक से गिनती ना कर पाएं तो चच्चू (शिवपाल यादव) को लगा दीजिएगा, क्योंकि आपकी सरकार में लूट का सारा हिसाब किताब तो वही रखते थे।’

12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए- राजभर

राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराज चुनाव आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि सपा को 2017 में 47 और 2022 में 111 सीटें मिली थीं। आगे चुनौती दी कि इस बार सपा की 47 भी लाकर दिखाए

ओपी राजभर का सपा पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा का समय था तब युवाओं को शूटर बनाया गया था। भेदभाव करके पैसे लेकर नौकरी दी गई थी। शूटर के भरोसे चुनाव जीतने की फिराक में थे, लेकिन वे ढेर हो गए। उन्होंने कहा, ‘अब वो अपराधी बचे हैं जो आपके कार्यकर्ता बने घूम रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि सरकार आएगी तो लूटेंगे, अपराध करेंगे।’

एकतरफा चुनाव में मजा नहीं- राजभर

ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं आने वाली है। उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी बचे हैं, वे भी जल्दी ही निपट जाएंगे। राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती भरे लहजे में कहा कहा कि चुनाव ठीक से लड़ें। मुकाबला जब तक बराबरी का न हो, तब तक एकतरफा चुनाव का कोई मजा नहीं है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *